फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Construction demolished from public land

Basti News: सार्वजनिक भूमि से ढहाया पक्का निर्माण

Sun, 04 May 2025 01:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 04 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Construction demolished from public land
हरैया। नगर पंचायत के सिसई गांव में सार्वजनिक भूमि पर हुए निर्माण को शनिवार सायं को राजस्व व नगर पंचायत की संयुक्त टीम ने जेसीबी मशीन से ढहा दिया। यह कार्रवाई प्रमुख सचिव राजस्व परिषद के निर्देश पर जांच में मामला सही पाए जाने पर हुई है।
विज्ञापन


गांव के विकास पटेल ने प्रमुख सचिव राजस्व परिषद सहित उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर गांव में सरकारी अभिलेख में गड़हा की जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि गांव के तुलसीराम, जैसाराम व राकेश कुमार ने गड्ढे को पाटकर पक्का निर्माण कर लिया है। इसी गड्ढे में लोगों के घरों का पानी गिरता था। उसने अतिक्रमणकारियों को मना किया तो वे मारपीट पर आमादा हो गए। पीड़ित अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहा था। शनिवार को समाधान दिवस में मामला प्रस्तुत हुआ तो जिलाधिकारी के निर्देश पर ईओ संजय कुमार राव व नायब तहसीलदार शौकत अली के नेतृत्व में टीम गांव में पहुंची। मौके पर तुलसी राम के चरनी को जेसीबी मशीन से ढहा दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed