{"_id":"6a25c5a761a4bbfcd30c87ab","slug":"constable-recruitment-exam-70-buses-deployed-for-candidates-staff-deployed-on-duty-basti-news-c-207-1-bst1005-160126-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही भर्ती परीक्षा : 70 बसें अभ्यर्थियों के लिए लगी, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही भर्ती परीक्षा : 70 बसें अभ्यर्थियों के लिए लगी, कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी
Mon, 08 Jun 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
- रविवार से दौड़ेंगी लगी बसें, जिले से जाने वाले परीक्षार्थी हुए रवाना
- बहराइच मार्ग पर लगी 29 बसें, तो बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर 25
बस्ती। पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को आवागमन में परेशानी न हो इसके लिए केंद्र वाले रूटों पर बसों का संचालन किया जाएगा। बस्ती डिपो की 70 बसों का संचालन किया जाएगा। इसमें सर्वाधिक 29 बसें बस्ती-बहराइच मार्ग पर, 15 बसें गोरखपुर मार्ग पर और तीन-तीन बसें अमेठी और सीतापुर मार्ग पर दौड़ेंगी। सभी स्थानों के लिए रोडवेज बस अड्डे से बस मिलेंगी। सिद्धार्थनगर मार्ग पर 14 बसें, बाराबंकी-लखनऊ मार्ग पर 25 बसें चलेंगी।
पुलिस भर्ती के लिए आठ, नौ व 10 जून को दो पालियों में परीक्षा का आयोजन होगा। जिले में 17 केंद्रों पर 36,288 अभ्यर्थी दो पालियों में परीक्षा देंगे, जिसके लिए कड़ी सुरक्षा और नकलविहीन आयोजन के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परीक्षार्थियों के आवागमन को देखते हुए और जिले से जाने वाले परीक्षार्थियों के लिए रविवार से ही बसें विभिन्न रूटों पर दौड़ने लगी थीं। शाम पांच बजे तक 15 बसें परीक्षार्थियों को लेकर विभिन्न रूटों पर जा चुकी थीं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए चालकों-परिचालकों के साथ अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगाई गई है। शाम से परीक्षार्थियों की भीड़ निकलनी शुरू हो गई थी। ड्यूटी आवंटन प्रभारी इंद्रजीत तिवारी मुस्तैद दिखे।
पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए बस्ती डिपो की बसें लगाई गई हैं। यहां आने वाले अभ्यर्थियों को छोड़ने के लिए बसें आरक्षित की गई हैं। आने-जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी बसें आरक्षित की गई हैं। रोडवेज बस का संचालन रविवार से कराया जा रहा है। तीनों दिन दोनों पालियों की परीक्षा के समय संचालित होंगी।
विज्ञापन
कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती डिपो