फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   constable killed his wife 17 days after marriage in basti

UP: सिपाही ने शादी के 17 दिन बाद कर दी पत्नी की हत्या, ढाई साल लिवइन में रहने के बाद की थी शादी

Tue, 12 Aug 2025 11:10 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती। Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 Aug 2025 11:10 PM IST
सार


एसपी अभिनंदन ने बताया कि माया करीब तीन वर्ष से न्यायालय में आउटसोर्स पर कंप्यूटर ऑपरेटर थीं। विभागीय कार्य से वहां जनपदीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) में तैनात सिपाही गामा निषाद का आना-जाना था। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों करीब ढाई वर्ष तक लिव इन में रहे।

विज्ञापन
constable killed his wife 17 days after marriage in basti
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : Grok AI

विस्तार

यूपी के बस्ती स्थित डीसीआरबी में तैनात सिपाही गामा निषाद ने रविवार की रात सब्जी काटने वाले चाकू से गोदकर पत्नी माया गोंड की हत्या कर दी। गोरखपुर के खोराबार क्षेत्र के तरकुलही के रहने वाले गामा और मुंडेरवा क्षेत्र के पकरीचंदा दूबे गांव की रहने वाली माया ने ढाई साल तक लिव इन में रहने के बाद बीती 27 जुलाई को शादी की थी। शादी के बाद दोनों में विवाद चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी गामा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

एसपी अभिनंदन ने बताया कि माया करीब तीन वर्ष से न्यायालय में आउटसोर्स पर कंप्यूटर ऑपरेटर थीं। विभागीय कार्य से वहां जनपदीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) में तैनात सिपाही गामा निषाद का आना-जाना था। नजदीकियां बढ़ने पर दोनों करीब ढाई वर्ष तक लिव इन में रहे। अब गामा शादी करने से टालमटोल कर रहा था। बताया जा रहा है कि माया और उसके परिवार के लोगों के दबाव बनाने पर 27 जुलाई को गामा ने कोर्ट मैरिज की। बाद में दोनों ने गायत्री मंदिर में भी सात फेरे लिए और कोतवाली क्षेत्र के भुअर निरंजनपुर मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे दोनों में विवाद हुआ। गामा ने चाकू से माया के पेट में इतने वार किए कि आंत बाहर आ गई। वह चाकू माया के पेट में ही छोड़कर भागने लगा। इस बीच आसपास के लोग पहुंचे और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद गामा ने कमरा अंदर से बंद करके पुलिस को सूचना दी। टीम के साथ पहुंचे कोतवाल दिनेश चंद्र चौधरी ने उसे हिरासत में ले लिया। माया के पिता गिरधारी लाल गौड़ की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने गामा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed