फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Consolidation workers reached Amrauli Janubi again after 26 years, hope arose

Basti News: 26 साल बाद दोबारा अमरौली जानूबी पहुंचे चकबंदी कर्मी, जगी उम्मीद

Wed, 20 Dec 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 20 Dec 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Consolidation workers reached Amrauli Janubi again after 26 years, hope arose
सल्टौआ। क्षेत्र के अमरौली जानूबी गांव में 26 वर्ष बाद भी चकबंदी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई। जिससे कास्तकारों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को प्रधान की अध्यक्षता में हुई बैठक में कास्तकारों ने दोबारा चकबंदी शुरू कराने का प्रस्ताव दिया।
विज्ञापन

बुधवार को 26 साल बाद जब दोबारा चकबंदी कर्मी रामसुरेश, जहीर अहमद ने गांव पहुंचकर कास्तकारों से सहमति ली तो फिर से उम्मीद जगी। कास्तकारों ने बताया कि 1996 में जब चकबंदी प्रक्रिया शुरू हुई तो धारा 9 के तहत जमीन की तरमीम और मालियत कर्मचारियों ने सही नहीं किया। कास्तकारों को खेत में जाने के लिए रास्ते नहीं दिए गए। ऊपर से वन विभाग जमीन के कुछ भाग पर अपना हक जता रहा था। कास्तकारों ने सभी फोरम पर इसकी शिकायत की लेकिन जब निस्तारण नहीं निकला तो उन्होंने चकबंदी प्रक्रिया को ही रोकवा दिया। तब से आज तक प्रशासन ने कभी चकबंदी शुरू कराने की जहमत नहीं उठाई।
विज्ञापन

डीएम अंद्रा वामसी की सख्ती के बाद चकबंदी कर्मी सक्रिय हुए। कास्तकार राम प्रगट चौधरी, रामसेवक, घनश्याम, कृष्ण कुमार, उमेश चंद्र, रामजीत, रामविलास, रामभवन, अशोक कुमार, बाबूराम आदि ने बताया कि चकबंदी पूरी हो जाने पर जमीनों के झगड़े कम होंगे। प्रधान शिव नरायन ने बताया कि चकबंदी कर्मियों ने कास्तकारों से सहमति ली है। सभी ने प्रस्ताव पर अपनी स्वीकृति दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed