{"_id":"648b5efaa587d7eee9031384","slug":"congress-party-will-agitate-on-issues-of-public-interest-basti-news-c-207-1-sgkp1006-18-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करेगी कांग्रस पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: जनहित के मुद्दों पर आंदोलन करेगी कांग्रस पार्टी
Fri, 16 Jun 2023 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 16 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते बाबू राम सिंह
बस्ती। जिला कांग्रेस कमेटी ब्लाक स्तर पर संगठन को और धारदार बनाने के लिए जनता से सीधे जुड़ेगी। पार्टी जनहित के मुद्दों पर आंदोलन खड़ा करेगी। आसन्न लोक सभा चुनाव में पार्टी अपनी तैयारी पूरी कर ही मैदान में आएगी।
यह कहना है जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय ज्ञानू का। वह बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। कहा कि ब्लाक स्तर पर पार्टी की मजबूती के लिए सांगठनिक विस्तार के साथ ही बूथ स्तर कह कमेटियों की समीक्षा की जाएगी। सक्रिय लोगों को विशेष अवसर दिये जायेंगे। कहा कि पदाधिकारी और कार्यकर्ता जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष करने के साथ ही लोगों तक कांग्रेस की नीतियां व कार्यक्रम पहुंचाएं।
पूर्व विधायक अंबिका सिंह, प्रदेश सचिव देवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि जिले और प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और कांग्रेस की ओर विश्वास से देख रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं को अपनी विशेष भूमिका निभानी होगी। पीसीसी सदस्य प्रेमशंकर द्विवेदी, प्रदेश प्रवक्ता मो. रफीक खां ने कहा कि बूथ स्तर पर पार्टी को अपनी तैयारी रखनी होगी। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान की रक्षा के साथ ही पार्टी के नीति, कार्यक्रमों से लोगों को जोड़ना होगा। बैठक में कांग्रेस नेता बाबूराम सिंह के जिला सहकारी फेडरेशन का निर्विरोध डायरेक्टर चुने जाने पर उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर नर्वदेश्वर शुक्ल, बृजेश कुमार आर्य, रामभवन शुक्ल, जयंत चौधरी, गिरजेश पाल, महेन्द्र श्रीवास्तव, भूमिधर गुप्ता, वीरेश कुमार सिंह, पिन्टू मिश्र, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, सुरेन्द्र मिश्र आदि मौजूद रहे।