फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Congress committee will be formed in 60 thousand gram sabhas

60 हजार ग्राम सभाओं में होगा कांग्रेस कमेटियों का गठन

Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:43 PM IST
विज्ञापन
Congress committee will be formed in 60 thousand gram sabhas
साऊंघाट विकास खण्ड के न्याय पंचायत कड़रखास में लोगो को संबोधित करत प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्? - फोटो : BASTI
60 हजार ग्राम सभाओं में होगा कांग्रेस कमेटी का गठन
विज्ञापन

बस्ती। ग्राम पंचायत स्तर पर कांग्रेस संगठन और बूथों को मजबूत करने के लिए कांग्रेस प्रदेशव्यापी अभियान चला रही है। 60 हजार ग्राम सभाओं में कांग्रेस कमेटी के गठन की प्रकिया चल रही है। यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दी। वह सोमवार को बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र के साऊंघाट विकास खंड के न्याय पंचायत कड़रखास के ग्राम खजौला व रुधौली विधानसभा क्षेत्र के सल्टौआ गोपालपुर विकास खंड के न्याय पंचायत दसिया में आयोजित संगठन सृजन अभियान कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार रोजगार सृजन और सरकारी नौकरियों के गलत आंकड़े प्रस्तुत कर भ्रम पैदा कर रही है। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि न्याय पंचायत, ग्राम पंचायत स्तर पर पार्टी की कमेटियों का गठन कर बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाया जाए, तभी झूठ बोलकर गुमराह करने वाली भाजपा का मुकाबला संभव है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में प्रदेश के विकास की गति तेज थी, जनपद स्तर पर उद्योग को विकसित कराने के साथ ही चीनी मिलों का संजाल विकसित किया गया था। गैर कांग्रेसी सरकारों ने विकास की गति को बर्बाद कर दिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा ने बताया कि जनपद में संगठन सृजन अभियान तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही कमेटियों के गठन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। दो न्याय पंचायतों में आयोजित कार्यक्रमों में अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष आलोक प्रसाद, प्रदेश महासचिव विश्व विजय सिंह, प्रदेश सचिव देवेंद्र निषाद, बसंत चौधरी, साऊंघाट ब्लॉक अध्यक्ष फिरोज खान, सल्टौआ गोपालपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप नारायण मिश्र, अमित सिंह, प्रभारी सचिव गुड्डू सोनकर, प्रेमशंकर द्विवेदी, पूर्व विधायक राम जियावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed