{"_id":"6aff650c9de8458e43068d01","slug":"conducting-examinations-in-council-schools-with-students-seated-on-floor-mats-basti-news-c-207-1-bst1001-172225-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: परिषदीय विद्यालयों में टाट-पट्टी पर बैठाकर परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: परिषदीय विद्यालयों में टाट-पट्टी पर बैठाकर परीक्षा
विज्ञापन
व्यवस्था के दावों की खुली पोल, पीएम-श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवाभरतपुर में जमीन पर बैठकर परीक्षा
बस्ती। जिले के परिषदीय विद्यालयों में अर्धवार्षिक परीक्षा में बदइंतजामी का बोलबाला है। कई स्कूलों में छात्रों के बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। बच्चे जमीन पर टाट पट्टी बिछाकर परीक्षा दे रहे हैं। पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपस्थिति भी नहीं हो रही है।
बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कोठवा भरतपुर में 375 पंजीकृत बच्चे परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। उनके बैठने के लिए पर्याप्त डेस्क बेंच की व्यवस्था नहीं है। प्रधानाध्यापक राम ललित उपाध्याय ने बताया कि विद्यालय में शुचिता पूर्ण ढंग से परीक्षा कराई जा रही है। प्राथमिक विद्यालय मरहा में 51 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए हैं। प्रधानाध्यापक सत्येंद्र सहाय ने बताया कि यह परीक्षा अगले दो दिन तक कराई जाएगी।
बभनान में तीसरे दिन बृहस्पतिवार को प्राइमरी कक्षाओं में सामाजिक विषय व जूनियर कक्षाओं में गणित की परीक्षा हुई। द्वितीय पॉली में कक्षा एक से आठ तक चित्रकला की परीक्षा कराई गई। कंपोजिट कन्या जूनियर हाई स्कूल बभनान की प्रधानाध्यापक अकलीमुन्निशां ने परीक्षा को शांतिपूर्ण बताया। कुदरहा ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय जूनियर हाई स्कूल चकदहा में 114 नामांकित छात्रों में से 90 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। बीएसए अनूप कुमार ने कहा कि यह परीक्षा 21 नवंबर तक संपन्न कराई जाएगी।