{"_id":"6afa176f7a0f75d4d4082c6e","slug":"condition-of-12-roads-to-improve-travel-will-become-smooth-and-swift-basti-news-c-207-1-bst1005-171872-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: 12 सड़कों की सुधरेगी दशा, भरेंगे फर्राटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: 12 सड़कों की सुधरेगी दशा, भरेंगे फर्राटा
विज्ञापन
बस्ती। पूर्वांचल विकास निधि से जिले की 12 सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। इन सड़कों के निर्माण पर करीब 2.39 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। 11 मार्गों को पिच (डामर) कराया जाएगा।
एक मार्ग का निर्माण सीसी (सीमेंटेड) होगा। इसके लिए ग्रामीण अभियंत्रण विभाग (आरईडी) ने टेंडर जारी कर दिया है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
योजना के तहत चयनित सड़कों के निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा बेहतर होगी। अभी कई मार्ग कच्चे अथवा जर्जर हालत में हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इन सड़कों के पक्के होने से ग्रामीणों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विभाग की ओर से सभी निर्माण कार्यों को तीन माह के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आरईडी के एक्सईएन अंकुर वर्मा ने बताया कि पूर्वांचल विकास निधि योजना के तहत 12 सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है।
इनमें 11 सड़कों का पिच निर्माण और एक मार्ग का सीसी निर्माण कराया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। सभी कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा कराने का लक्ष्य रखा गया है। करीब एक लाख से अधिक की आबादी को लाभ मिलेगा। बताया कि जनप्रतिनिधियों के प्रस्ताव पर कार्ययोजना बनी थी। मंजूरी मिलने और बजट आवंटित होने के बाद कार्य शुरू कराया जा रहा है। जल्द ही फर्म चयनित कर दी जाएगी।5