फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Comply with Commission's instructions

Basti News: आयोग के निर्देशों का अनुपालन करें जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट

Wed, 06 Mar 2024 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 06 Mar 2024 12:15 AM IST
विज्ञापन
Comply with Commission's instructions
आयुक्त ने चुनाव कार्य में लगे अधिकारियों व कर्मियों को दिए निर्देश
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आगामी लोकसभा चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराने के लिए जोनल, सेक्टर मजिस्ट्रेट, ईवीएम तथा सामान्य प्रशिक्षण के लिए तैनात मास्टर ट्रेनर निर्वाचन के कार्य को गंभीरता से लें। भारत निर्वाचन आयोग की ओर से प्रत्येक बिंदु पर स्पष्ट आदेश निर्गत किए गए हैं। गंभीरता पूर्वक इसका अध्ययन करके फील्ड में अनुपालन कराएं। यह निर्देश मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने दिए। वह कलक्ट्रेट सभागार मंगलवार में अधिकारियों के प्रशिक्षण को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जितना अधिक समझेंगे, उतना अधिक फील्ड में दायित्वों का निर्वहन सफलतापूर्वक कर सकेंगे। निर्वाचन का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे मास्टर ट्रेनर्स से उन्होंने कुछ सवाल भी किए। कहा कि सभी मजिस्ट्रेट व ट्रेनर आपस में विचार-विमर्श करते रहेंं। किसी प्रकार की शंका होने पर प्रशिक्षण अधिकारी से जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।
विज्ञापन


डीएम अंद्रा वामसी ने कहा कि निर्वाचन में पंचसूत्र शुचिता, समयबद्धता, निष्पक्षता, कर्तव्यनिष्ठा, पारदर्शिता के साथ कार्य संपादित करें। निर्वाचन कार्यों को गंभीरता से लें। क्षेत्र में ड्यूटी के दौरान सभी के साथ समान व्यवहार करें। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डाॅ. विजय प्रताप यादव ने मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने चैलेंज वोट, टेंडर वोट, मतदाता सहायक, माॅकपोल एवं अन्य प्रक्रियाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला कृषि अधिकारी डाॅ. राजमंगल चौधरी ने बताया कि जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों को उनके कार्यों से संबंधित आयोग के निर्देश तथा परिचय पत्र प्रदान कर दिए गए हैं। अधिकारियों ने ईवीएम का प्रशिक्षण भी प्राप्त किया। इस अवसर पर एडीएम कमलेश चंद्र, सीआरओ संजीव ओझा तथा चारों तहसीलों में तैनात जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट व मास्टर ट्रेनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed