{"_id":"681fba67ef5e389e21078a36","slug":"complaints-not-resolved-basti-news-c-207-1-bst1004-136332-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शिकायतों का नहीं मिला समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शिकायतों का नहीं मिला समाधान
Sun, 11 May 2025 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 11 May 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विभिन्न थानाें पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कई थानों पर फरियादियों की भीड़ लगी रही। ज्यादातर शिकायतों का समाधान नहीं हो सका। अधिकारियों ने समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए।
वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, नायब तहसीलदार पूजा वर्मा ने 11 राजस्व विभाग के मामले की सुनवाई की। एक का भी निस्तारण मौके पर नहीं हो सका। थानाध्यक्ष उमाशंकर तिवारी तथा उपनिरीक्षक हजारी प्रसाद सहित अनेक पुलिस तथा राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
कलवारी संवाद के अनुसार, थाना परिसर कलवारी में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी की अध्यक्षता में लगे समाधान दिवस में कुल 34 मामले आये जिसमें मात्र एक मामले का ही समाधान हो पाया।
विज्ञापन
शेष मामलों में क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समाधान करने का निर्देश दिया। जितेंद्र मिश्रा, अवधेश श्रीवास्तव, राजन, अनुज मिश्र, विकास मौर्य, विनोद चौधरी, मंजुलता, सरिता आदि लोग मौजूद रहे।
सोनहा संवाद के अनुसार, समाधान दिवस में तहसीलदार अभयराज, नायब तहसीलदार कृष्ण मोहन यादव व प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद ने सुनवाई की। इस दौरान कुल छह मामले आए। जिनमें 1 का निस्तारण हो पाया।