{"_id":"65ac106383db041e74086189","slug":"commissioner-and-ig-reached-the-diversion-point-sp-marched-on-foot-basti-news-c-207-1-sgkp1002-10383-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: डायवर्जन प्वाइंट पर पहुंचे कमिश्नर व आईजी, एसपी ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: डायवर्जन प्वाइंट पर पहुंचे कमिश्नर व आईजी, एसपी ने किया पैदल मार्च
Sat, 20 Jan 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। अयोध्या नगर की ड्योढ़ी कहे जाने वाला बस्ती जनपद भी प्राण प्रतिष्ठा की आभा से जगमगा उठा है। श्रीराम से जुड़े कई पैराणिक स्थल अवध से रिश्तों की आज भी गवाही देते हैं। यहीं की धरती पर मखौड़ा धाम स्थित है जहां पुत्रेष्ठि यज्ञ के दौरान श्रीराम के प्रादुर्भाव की भूमिका बनी थी। फोरलेन के जरिए देश के उत्तर-पूर्वी भाग को अयोध्या से जोड़ने का मुख्यद्वार होने की वजह से सुरक्षा एजेंसियों की नजर में यहां की संवेदनशीलता भी अयोध्या से कम नहीं है। ऐसे में देश भर की सुरक्षा एजेंसियों ने गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन और अयोध्या से सटे क्षेत्र की गतिविधियों पर नजर गड़ाए हुए है। सर्विलांस और साइबर एक्सपर्ट 24 घंटे इंटरनेट व साइबर निगरानी रखे हुए हैं।
एडीजी गोरखपुर डॉ केएस प्रताप द्वारा आईजी आरके भारद्वाज, एसपी बस्ती गोपाल कृष्ण चौधरी के साथ ही संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर और गोंडा के पुलिस अधिकारियों से लगातार फीडबैक लिया जा रहा है। शनिवार को आईजी ने जिले के बार्डर एरिया में बने डायवर्जन प्वांट्स का दौरा किया। बैरियर पर तैनात पुलिस जवानों को ठंड की परवाह न करते हुए पूरी तरह मुस्तैद होकर ड्यूटी करने के लिए प्रोत्साहित किया। घघौवा चौकी पर मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने पुलिस महानिरीक्षक आरके भारद्वाज, एडिशनल एसपी ओपी सिंह, सीओ हर्रैया शेषमणि उपाध्याय के साथ अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत बैठक की।
इस दौरान पुलिस का प्रशासन से तालमेल बनाकर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। वहीं एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने एडिशनल एसपी ओपी सिंह व अन्य अधिकारियों व जवानों के साथ फुटहिया, कप्तानगंज, छावनी व घघौआ में पैदल मार्च किया। डायवर्जन प्वांइंट पर पुलिस कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए।