फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   comissioner warned officers

कमिश्नर ने मंडल के विकास कार्य की समीक्षा की

Wed, 12 Sep 2018 12:14 AM IST
basti
basti Updated Wed, 12 Sep 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
comissioner warned officers
अफसरों के साथ बैठक करते कमिश्नर अनिल सागर। - फोटो : amar ujala
बस्ती। मंडल के विकास कार्यों की मंगलवार को गहन समीक्षा की गई। कमिश्नर अनिल कुमार सागर ने आयुक्त सभागार में हुई बैठक की अध्यक्षता की। विभागीय लक्ष्य की मासिक कार्य योजना 31 दिसम्बर तक पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान शासन की प्राथमिकता वाले 62 बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने सप्ताह में निरीक्षण के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

 मंडलायुक्त ने सिंचाई व निर्माण से जुड़े जिन विभाग के नोडल अधिकारी के बजाए अन्य के मीटिंग में पहुंचने पर उसे बैठक से बाहर कर दिया। हिदायत दी कि बैठक में मंडलीय अधिकारी ही विभाग का विवरण प्रस्तुत करेंगे।  कार्यदायी संस्थाओं के कार्यों की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। राजस्व वादों के निस्तारण में तेजी लाने, चकबन्दीशुदा गांवों में धारा 52 के प्रकाशन की कार्यवाही में तेजी लाने के लिए कहा। डीएम डॉ राजशेखर, संतकबीरनगर के जिलाधिकारी भूपेन्द्र एस चौधरी ने कमिश्नर को पूरी जानकारी दी।  बैठक में परियोजना निदेशक आरपी सिंह, परियोजना निदेशक संतकबीरनगर पीके यादव, अपर आयुक्त प्रशासन वीके दोहरे के अलावा अपर जिलाधिकारीगण, चकबन्दी अधिकारीगण, मुख्य चिकित्साधिकारीगण सहित मंडल के स्वास्थ्य, पंचायत, उद्यान, कृषि, सहकारिता, खाद्य रसद, विद्युत, पीडब्लूडी, जल निगम आदि संबंधित विभाग के अधिकारियों के अलावा उनके विभाग के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  मंडलायुक्त ने मंडल के राजस्व वादों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा की। डीआईजी आशुतोष कुमार और संबंधित जिलों के डीएम, एसपी के अलावा संयुक्त विकास आयुक्त तेज प्रताप मिश्र आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed