फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cold in basti

Basti News: मकर संक्रांति से पहले ठंड कम होने के आसार नहीं

Wed, 11 Jan 2023 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jan 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
cold in basti
गांधीनगर में सुबह छाया रहा कोहरा। - फोटो : BASTI
मकर संक्रांति से पहले ठंड कम होने के आसार नहीं
विज्ञापन

- अधिकतम 12, न्यूनतम पांच डिग्री सेल्सियस रहा तापमान
- हवा की गति मंद पड़ने के बावजूद कम नहीं हुई ठंड
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। कड़ाके की ठंड का दौर बुधवार को भी बरकरार रहा। अधिकतम तापमान 12 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि कई दिनों से चल रही पछुवां हवाओं की गति कम हो गई है, लेकिन इससे गलन में कोई कमी नहीं आई। पूरे दिन धूप भी नहीं निकली। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि मकर संक्रांति से पहले ठंड से राहत के आसार नहीं हैं।
ठंड का असर इतना ज्यादा है कि शाम होते ही लोग घरों में कैद हो जाते हैं। खासकर बुजुर्ग, महिलाएं एवं बच्चे बाहर नजर ही नहीं आ रहे हैं। हालांकि घरों में कमरे के अंदर भी तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। जिसके चलते लोगों को रूम हीटर का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम विज्ञानी डॉक्टर अमरनाथ मिश्र ने बताया कि आगामी 15 जनवरी तक मौसम का यही तेवर रहने वाला है। उनका कहना है कि कोल्ड वेब का पहला दौर अभी नहीं बीता है। इसलिए धूप भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, तापमान में गिरावट के कारण फसलों पर पाला असर दिखाने लगा है। कृषि विज्ञान केंद्र के फसल सुरक्षा डॉ. प्रेम शंकर ने बताया कि आलू की फसल इससे प्रभावित हो रही है। कुछ जगहों पर सब्जी की अन्य फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed