{"_id":"6a7b60bc98016dfa410d2ebb","slug":"coach-guidance-started-on-platform-number-one-of-babhanan-basti-news-c-207-1-bst1006-164149-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बभनान के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शुरू हुआ कोच गाइडेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बभनान के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर शुरू हुआ कोच गाइडेंस
Tue, 11 Aug 2026 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Tue, 11 Aug 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
बभनान रेलवे स्टेशन पर लगा कोच गाइडेंस-संवाद
बभनान। आदर्श रेलवे स्टेशन बभनान के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर यात्री सुविधा के लिए लगाया गया कोच गाइडेंस इंस्टॉल हो गया है। अब इससे यात्रियों को ट्रेन के कोच तक पहुंचने में सहूलियत होगी। पहले यात्रियों को गंतव्य को जाने वाली ट्रेन के कोच की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था। कई बार तो यात्री इसके चलते काफी समस्या में भी पड़ जाते थे।
जानकारी के अनुसार, बभनान रेलवे स्टेशन गोंडा व बस्ती जनपद की सीमा पर होने के चलते इस स्टेशन पर भीड़ अधिक होती है। यहां मौजूदा समय में गोरखधाम एक्सप्रेस, हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस, एलटीटी, साबरमती एक्सप्रेस, मनवर संगम एक्सप्रेस, अमरनाथ एक्सप्रेस, छपरा मथुरा एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, कृषक एक्सप्रेस व अयोध्या भटनी पैसेंजर, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर, गोंडा गोरखपुर पैसेंजर ट्रेनों के अलावा अमृत भारत ट्रेन का भी ठहराव होता है। प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर कोच गाइडेंस शुरू होने से यहां से यात्रा करने वाले यात्रियों को अब इसका लाभ मिलना शुरू हो गया है। प्लेटफार्म नंबर दो पर भी कोच गाइडेंस लगाए जा रहे है।
कोट
बभनान रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर कोच गाइडेंस इंस्टॉल हो गया है। अब यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा। प्लेटफाॅर्म नंबर दो पर पर भी कोच गाइडेंस लगाए जा रहे है। - महेश गुप्ता, पीआरओ, लखनऊ मंडल