फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   cm will be in high security

फुलप्रूफ होगी सीएम की सुरक्षा

Wed, 15 Nov 2017 11:00 PM IST
basti
basti Updated Wed, 15 Nov 2017 11:00 PM IST
विज्ञापन
 cm will be in high security
राजनी‌त‌ि - फोटो : amar ujala
बस्ती। 
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को 11:30 बजे यहां पहुंचेंगे। पुलिस लाइंस के परेड ग्राउंड में हेलीकॉप्टर से उतरने के बाद सीएम सीधे जीआईसी जाएंगे। यहां सीएम सभा करेंगे। प्रशासन तैयारियों में जुटा है।
एक आईपीएस ऑफिसर के अलावा दो एडिशनल एसपी, पांच डिप्टी एसपी के अलावा 15 थानेदार मय फोर्स, 90 सब इंस्पेक्टर, छह महिला एसआई, पांच एचसीपी, 15 यातायात आरक्षी के साथ ही चार सौ कांस्टेबल और 55 महिला कांस्टेबल सीएम कार्यक्रम के लिए तैनात किए गए हैं। इसके अलावा फायर टेंडर, एंटी रायट दस्ता, टीयर गैस दस्ता, स्पेशल फील्ड यूनिट टीम के अलावा फोरेंसिक टीमें भी तैनात की गई हैं।
विज्ञापन

एसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि सीएम के साथ रूटीन फोर्स के अलावा बड़ी संख्या में गैर जिलों से अतिरिक्त फोर्स तैनात की जा रही है। शासन और गृह मंत्रालय से आवंटित जेड प्लस, एनएसजी कमांडो के अलावा सीएम योगी के साथ 115 जवानों की स्पेशल क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉस टीम) मुस्तैद रहती है। देश की सबसे बड़ी और स्पेशल सिक्योरिटी के रूप में साख कायम करने वाली जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया है। इस श्रेणी में वीवीआईपी के साथ 36 सुरक्षाकर्मी तैनात होते हैं। इसके अलावा एनएसजी के 10 कमांडो भी हर वक्त योगी के साथ तैनात रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्डेन और शिक्षकों की परीक्षा टली
बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे की तैयारी को लेकर बुधवार को कस्तूरबा विद्यालय के वार्डेन और महिला शिक्षकों की होने वाली लिखित परीक्षा टाल दी गई है। जबकि परीक्षा देने के कई एक वार्डेन सहित कुल शिक्षक डायट पहुंचे थे। डीएम अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जाएगी। जिले में 13 स्थानों पर कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है। डीएम की इस पहल का एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने भी स्वागत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed