फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CM insists on preparing Piku ward soon

सीएम ने पीकू वार्ड को जल्द तैयार करने पर दिया जोर

Thu, 27 May 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 May 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
CM insists on preparing Piku ward soon
सीएम ने पीकू वार्ड को जल्द तैयार करने पर दिया जोर
विज्ञापन

बस्ती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर में कोविड कंट्रोल रूम के निरीक्षण के बाद मेडिकल कॉलेज से संबद्ध ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचे। यहां सीएमएस डॉ. सोमेश श्रीवास्तव से ऑक्सीजन की उपलब्धता के बारे में गहनता से पूछताछ की। उसके बाद पीकू (पेडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) वार्ड का निरीक्षण कर उन्होंने इसे और विस्तारित करते हुए 50 शैय्या करने का निर्देश दिया। फिर टीकाकरण केंद्र पर जानकारी ली।
यहां करीब पंद्रह मिनट निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री जिला अस्पताल पहुंचे। सीएम ने यहां भी पीकू वार्ड पर नजर घुमाई। वार्ड में भर्ती मरीज के तीमारदार से बातचीत कर यहां 14 शैय्यायुक्त निर्माणाधीन पीकू को जल्द बनाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने सीएमओ और अन्य चिकित्साधिकारियों को तीसरी लहर को ध्यान में रखते हुए कोरोना से जंग के लिए पूरी तरह तैयार रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर करीब ढाई बजे सीएम का काफिला ओपेक चिकित्सालय कैली पहुंचा। सीएम सीधे पीकू वार्ड में पहुंच गए। यहां भर्ती मरीज के तीमारदारों से बातचीत कर फीड बैक लिया। सीएम ने प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार से चर्चा की और चिकित्सक डॉ. अलका शुक्ला से संसाधनों के बारे में जानकारी हासिल की। उसकी बाद वह टीकाकरण केंद्र पहुंचे। एएनएम पूनम यादव से व्यवस्था की जानकारी हासिल की। यहां टीकाकरण के लिए आए लोगों से भी सीएम ने वार्ता कर स्थिति का जायजा लिया। करीब पंद्रह मिनट तक कई जानकारी लेकर सीएम का कारवां जिला अस्पताल पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम यहां भी सीधे पीकू वार्ड पहुंचे और सीएमओ डॉ. अनूप कुमार, एसआईसी डॉ. आलोक कुमार वर्मा से व्यवस्था की जानकारी हासिल की। पीकू वार्ड में मौजूद डॉ. विजय यादव और डॉ. पीके चौधरी से सीएम ने वार्ड में मौजूद संसाधनों के संचालन पर चर्चा की। उसके बाद वहां भर्ती मरीज नौ वर्षीय सुयश के पिता कुबेरनाथ शुक्ल से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का फीडबैक लिया। सीएम ने यहां निर्माणाधीन 14 शैय्या पीकू को जल्द तैयार करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed