{"_id":"6641238f90f406f3110039c4","slug":"clouds-remained-heat-and-humidity-troubled-basti-news-c-207-1-sgkp1004-116970-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: छाए रहे बादल, गर्मी व उमस ने किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: छाए रहे बादल, गर्मी व उमस ने किया परेशान
Mon, 13 May 2024 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 13 May 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
- बारिश न होने से खरीफ फसलों की तैयारी में हो रही देर
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। करीब हफ्तेभर से जिले में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बनी हुई है। तब से बादल छाए हुए हैं। इसके बाद भी बारिश न होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है। वह बारिश के इंतजार में खरीफ फसलों की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
सीजन की पहली बारिश के बाद ही किसान खरीफ फसलों की तैयार व बुवाई के लिए खेतों की जुताई करते हैं। अब तक बारिश नहीं हुई। रविवार को दिनभर बादल छाए रहे। इससे दोपहर व शाम के समय उमस से लोग परेशान दिखे। हालांकि, अधिकतम तापमान सामान्य से कम होने से कुछ राहत रही। मौसम विज्ञानी डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि अब हवा की गति सामान्य हो चुकी है। 48 घंटे में हल्की बारिश के आसार दिख रहे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास बना रहेगा।