{"_id":"63dff751ffdb6e791f79420c","slug":"close-toilet-in-chc-basti-news-c-7-1-44192-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: सीएचसी में टूटे मिले टायल्स, बंद था शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: सीएचसी में टूटे मिले टायल्स, बंद था शौचालय
Mon, 06 Feb 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 06 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में बदहाल शौचालय।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती। सीएमओ की ओर से कुदरहा सीएचसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं।
सीएमओ आरपी मिश्र रविवार की शाम 4.30 बजे कुदरहा सीएचसी पर पहुंचे। सीएचसी भवन जिसे 2019 को स्वास्थ्य विभाग को कार्यदायी संस्था ने हस्तांतरित किया था। भवन की दीवारों के प्लास्टर टूटे मिले। प्रसव कक्ष के टायल्स भी टूटे पाए गए। इसके अलावा टॉयलेट का बेसिन टूटा था। शौचालय बंद पाया गया।
आरोग्य मेला का निरीक्षण करने के बाद सीएमओ कुदरहा सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां लेबर रूम में संविदा स्टाफ नर्स सुमन चौधरी उपस्थित थीं, मगर कोई डिलीवरी नहीं हुई थी। अभिलेखों के निरीक्षण में सीएमओ ने पाया कि 21 जनवरी से लेकर अब तक 33 डिलीवरी कराई गई है।
बताया गया कि माह भर में 70 से 80 डिलीवरी हो जाती है। सीएमओ ने संस्थागत प्रसव को और बढ़ाने के निर्देश दिए। सीएचसी में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. फैजवारिस कलवारी से आए चार लोगो का मेडिकोलीगल करते पाए गए। सीएमओ ने कहा कि सीएचसी में कामकाज ठीक से चल रहा है, मगर भवन जीर्णशीर्ण हो गया है। इसके लिए कार्यदायी संस्था के खिलाफ लिखा जाएगा।