फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clearing the way for NHM employees to receive their salaries

Basti News: एनएचएम कर्मचारियों के वेतन मिलने का रास्ता साफ

Sat, 18 Oct 2025 02:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sat, 18 Oct 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Clearing the way for NHM employees to receive their salaries
बस्ती। मजदूर संघ से संबद्ध संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने बताया कि पोर्टल पूरी तरह से सुचारु रूप से कार्य कर रहा है। इससे वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। अधिकारियों से हुई वार्ता में यह जानकारी दी गई है कि दोपहर 12 बजे तक बिल मांग लिए गए हैं। बिलों को स्वीकृत कर सेंट्रल ट्रेजरी को भेजने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे संविदा कर्मचारियों के खातों में शीघ्र वेतन पहुंच सके। जिला मंत्री राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि मजदूर संघ हमेशा कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जिलाध्यक्ष सुधाकर पांडेय ने कहा संगठन लगातार संविदा कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर आवाज उठा रहा है। जिला महामंत्री जन्मेजय उपाध्याय ने कहा कि बिलों को सेंट्रल ट्रेजरी भेजा जाए। मंडल संयोजक संजय पांडेय ने कहा कि संगठन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित समाधान कराना है। जिला संयोजक अनीता चौधरी ने कहा कि महिला कर्मियों सहित सभी संविदा कर्मचारियों ने लंबे समय से वेतन की प्रतीक्षा की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed