फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clear the way for making four lane

Basti News: फोरलेन बनाने का रास्ता साफ... 4.14 करोड़ रुपये की पहली किस्त मिली

Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 01 Oct 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
Clear the way for making four lane
शहर के प्रवेश मार्ग बड़ेवन से कंपनीबाग तक चौड़ी होगी सड़क, 16.58 करोड़ की मिली मंजूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के प्रवेश मार्ग बड़ेवन से कंपनीबाग तक की सड़क फोरलेन में तब्दील करने का रास्ता साफ हो गया है। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए भेजे गए 16 करोड़ 58 लाख 5 हजार रुपये के प्रस्ताव पर शासन ने स्वीकृति की मुहर लगा दी है। इसके लिए पहली किस्त चार करोड़ 14 लाख 51 हजार रुपये जारी भी कर दिया है। जल्द ही विभाग निविदा प्रक्रिया पूरी करने में जुट जाएगा।
लखनऊ-गोरखपुर हाईवे और लुंबिनी-दुद्धी राष्ट्रीय राजमार्ग को जिला मुख्यालय से जोड़ने वाली बड़ेवन-कंपनीबाग सड़क आवागमन के लिहाज से संकरी महसूस की जा रही थी। 1.75 किमी लंबी इस सड़क की चौड़ाई महज सात मीटर थी जिस पर गैर जनपदों के अलावा शहरी आवागमन भी निर्भर हैं। इससे इस मार्ग पर आवागमन बढ़ने के दौरान जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों ने इस सड़क के उच्चीकरण का प्रस्ताव भेजा था। इसके तहत पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड- एक की ओर से इस सड़क को फोरलेन में तब्दील करने के लिए कार्ययोजना तैयार की। शासन ने शहर के इस प्रवेश मार्ग को फोरलेन बनाने की स्वीकृति दे दी है। पहली किस्त जारी होने से निर्माण की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
18 मीटर चौड़ी होगी सड़क
बड़ेवन से कंपनीबाग तक की सड़क अब सात की जगह 18 मीटर चौड़ी हो जाएगी। निर्माण के बाद यह हाईवे की शक्ल में दिखेगी। 1.75 किमी लंबाई में सड़क के बीचोबीच डिवाइडर होगा। दोनों तरफ की पटरियां भी बनाई जाएंगी। अब तक सड़क के दोनों तरफ पटरियां नहीं हैं। कहीं-कहीं यह सड़क ऊंची हो गई है और पटरियां नीचे हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं भी होती हैं।
...
पूर्व विधायकों ने दिया था प्रस्ताव
बड़ेवन से कंपनीबाग तक सड़क को उच्चीकृत किए जाने का प्रस्ताव पूर्व विधायक दयाराम चौधरी और पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने दिया था। इस पर शासन ने संज्ञान लेकर पीडब्ल्यूडी निर्माण शाखा को कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। छह माह से यह प्रक्रिया चल रही थी। विभाग ने एक महीने पहले कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेजा था।
...
सरपट दौड़ेगी विकास की गाड़ी
शहर का प्रवेश मार्ग फोरलेन बन जाने से विकास की गाड़ी सरपट दौड़ लगाएगी। गैर प्रांतों से आने वाले व्यावसायिक वाहनों को अब आसानी से शहर में प्रवेश मिल सकेगा। अब तक संकरी सड़क पर आवागमन का भार अधिक होने से सुबह नौ बजे के बाद भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित है। इस सड़क के फोरलेन बनने से यह समस्या खत्म होगी और जाम से भी शहरवासियों को मुक्ति मिलेगी।

...
कोट
बड़ेवन से कंपनीबाग तक की सड़क को फोरलेन बनाने की स्वीकृति मिलने के साथ पहली किस्त मिल चुकी है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
-अवधेश प्रसाद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed