{"_id":"6866e0dfe729d298f006c234","slug":"cleanliness-drive-carried-out-in-the-city-anti-larvae-sprayed-in-drains-basti-news-c-207-1-bst1004-139395-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: शहर में चला सफाई अभियान, नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: शहर में चला सफाई अभियान, नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव
Fri, 04 Jul 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। विशेष संचारी रोग नियंत्रण के क्रम में शहरी क्षेत्र में सफाई के साथ नालियों में एंटीलार्वा का छिड़काव किया गया। बृहस्पतिवार को ईओ अंगद गुप्ता के नेतृत्व में कई वार्डों में अभियान चलाया गया। चोक नालियों से सिल्ट निकाली गई। फॉगिंग कराई गई।
ईओ ने बताया कि बड़े पैमाने पर सफाई कार्य चल रहा है। वह स्वयं सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। सुबह कटरा और आंशिक आवास विकास वार्ड के निरीक्षण के समय क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि फिरोज मौजूद रहे। साथ ही वार्ड की गलियों का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था व नाली-नाला की सफाई की स्थिति को देखा। सम्बंधित को निर्देशित किया गया कि नगर पालिका परिषद बस्ती के प्रत्येक वार्ड में सफाई व्यवस्था बेहतर हो व प्रतिदिन एंटीलार्वा छिड़काव व फॉगिंग का कार्य कराया जाए, जिससे जन-मानस को विभिन्न प्रकार की बीमारियों से बचाया जा सके।बड़े नालों की भी सफाई व्यवस्था बेहतर ढंग से कराए जाने के लिए सफाई इंस्पेक्टर दिनेश वर्मा को निर्देश दिए गए। ईओ ने बताया कि रोस्टरवार अन्य वार्डों में फॉगिंग कराई जा रही है। इसके लिए आवश्यक कीटनाशक दिए गए हैं।