फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Cleaner from SP

सफाईकर्मी एसपी से मिले

Mon, 03 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Mon, 03 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Cleaner from SP
उ.प्र. ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियो ने एसपी को दिया ज्ञापन।
गौर ब्लॉक के सफाईकर्मी राजेश यादव की हत्या से नाराज सफाई कर्मियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार पांडेय और उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय की अगुवाई में एसपी से मुलाकात की। उन्हें ज्ञापन देकर हत्यारों के गिरफ्तारी की मांग की। 
विज्ञापन


एसपी कृपाशंकर सिंह ने आश्वासन दिया कि सफाईकर्मी राजेश यादव के  हत्या से संबधित सभी पहलुओं की जांच कराया जा रहा है। अपराधी किसी भी हाल में बचने नहीं  पाएंगे। यह तथ्य भी सामने रखा गया कि आखिर गौर विकास खंड के केसरई  निवासी सफाईकर्मी राजेश यादव को अवकाश के दिन भी कार्य के लिए किसने और क्यों बुलाया। इसकी भी जांच होनी चाहिए। अतुल पांडेय ने कहा कि साथी की हत्या से सभी सफाईकर्मचारी आहत है। ऐसे में जल्द से  जल्द इस मामले का पर्दाफाश कर हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन


इस मौके पर पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के संरक्षक  महेंद्र चौहान, जिला मंत्री सोमईराम आजाद, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जयराम यादव, प्रदीप  कुमार, अमीरूल्लाह, लालजी, विश्वम्भरनाथ, परमात्मा प्रसाद आदि शामिल रहे। वहीं कुदरहा में बड़ोखर में सफाई कर्मियों ने ब्लॉक परिसर में शोक सभा आयोजित कर आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक  सभा में मृतक आश्रित को नौकरी, दस लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग किया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष जंग बहादुर, मंत्री मुकुंद नाथ यादव, कोषाध्यक्ष अंगद यादव संरक्षक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed