फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clashes over land division dispute

Basti News: जमीन बंटवारे के विवाद में मारपीट

Wed, 28 May 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 28 May 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Clashes over land division dispute
बस्ती। परशुरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बडौरा में जमीन के बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे से जमकर मारपीट हुई। पीडि़त कृष्ण चंद यादव निवासी बडौरा थाना परशुरामपुर की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही विजय, अजय, मनोज व अर्जुन के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

धमकी व मारपीट का केस दर्ज
बस्ती। हर्रैया थाना क्षेत्र के ग्राम कुर्थिया निवासी मिठाई लाल प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि वे शादी समारोह से अपने घर जा रहे थे। रास्ते में बस्थनवा के पास पुरानी रंजिश में विपक्षियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव कर रही उनकी पत्नी सुशीला व उनके लड़के राजेश, बृजेश, सूरज को भी आरोपियों ने घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने गांव के ही आकाश, सुनील व विकास के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व मारपीट के आरोप में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

-

मारपीट कर घायल किया
बस्ती। दुबौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर (सेमरहिया) में शौच के लिए जा रही मां-बेटी को गांव के ही विपक्षियों ने उनके घर की लाइट काट दी और मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने पीडि़त सुनील चौधरी की तहरीर पर गांव के ही कामता प्रसाद, इंदु देवी पत्नी कामता प्रसाद, मंजेश कुमार व पल्टू के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-

बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र के ग्राम कथकपुरवा में जमीन के बंटवारे के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई। श्यामसुंदर घायल हो गए। पुलिस ने एगांव के ही चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में के दर्ज किया है। पीडि़त श्यामसुंदर ने तहरीर में आरोप लगाया है कि खेत जुताई, पैतृक संपत्ति में बंटवारे के लिए रामतेज, मातादीन, मातादीन की पत्नी व रामतेज की पत्नी ने जमकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच कर रही है। संवाद
पुरानी रंजिश में पिटाई का आरोप

बस्ती। कोतवाली थाना क्षेत्र के गमरूआ में पुरानी रंजिश में युवक को रास्ते में रोक कर विपक्षियों ने जमकर पीटा और फैक्टरी छोड़कर जाने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीडि़त आजाद गौड निवासी पुराना डाकखाना थाना कोतवाली की तहरीर पर मुकेश यादव, आनंद राजभर व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ जान से मारने की धमकी व मारपीट समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। संवाद

मारपीट कर दो को किया घायल

कलवारी। थाना क्षेत्र के शेखपुरा गांव में अनायास ही एक व्यक्ति ने पति-पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में नीलम वर्मा निवासिनी शेखपुरा ने कहा है कि सोमवार को दोपहर में उसके गांव के ही सूर्यदेव ने अनायास उसके घर में घुसकर उसको तथा उसके पति राम बक्स चौधरी को गाली देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर जांच उप निरीक्षक रणंजय सिंह को सौंपी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed