फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Clashes between parties over land dispute

Basti News: जमीन के विवाद में पटीदारों में मारपीट

Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Tue, 24 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Clashes between parties over land dispute
महादेवा। जमीन के विवाद में सोमवार को दोपहर लालगंज थानाक्षेत्र के हर्रैया में मारपीट हो गई। रामजीत मौर्य और उनके पट्टीदार भगवान दास मौर्य के बीच विवाद चल रहा था। रविवार सुबह रामजीत मौर्य उस जमीन पर निर्माण के लिए नींव की खोदाई करवा रहे थे। दूसरे पक्ष के भगवान दास मौर्य ने उसे रोक दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को समझा बुझा कर शांत कराया और दोनों पक्ष को अगले दिन थाने पर बुलाया। सोमवार को दोनों पक्षों के लोगों ने थाने पहुंचने से पहले ही मारपीट कर ली। थाने पहुंचे घायल बब्लू, डब्लू, संदीप और ज्योतिका देवी को पीएचसी बनकटी ले जाकर पुलिस ने उपचार और मेडिकल करवाया। एसएचओ शशांक शेखर राय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद
विज्ञापन

हादसे में घायल दो लोगों की मौत होने पर केस दर्ज
नगर बाजार (बस्ती)। नगर थाना क्षेत्र के एकसड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल 33 वर्षीय आबिद अली की उपचार के दौरान मौत हो गई। कलवारी क्षेत्र के खम्हरिया के जाहिद अली ने पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया है कि उसके भाई आबिद अली बाइक से घर आ रहे थे। एकसड़ा के पास तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। एसएचओ चंदन कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। एक अन्य मामले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल निवासी राज यादव ने आरोप लगाया है कि 18 जून को उनकी मां जयराजी ऑटो रिक्शा में बैठकर जा रही थीं। खुटहन के पास कार ने टक्कर मार दी थी। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने कार संख्या के आधार पर केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

पुलिस ने आठ घंटे में विवाहिता को ढूंढ़ निकाला
रुधौली। गिधार गांव में पति की प्रताड़ना से तंग आकर कर नवविवाहिता ने घर छोड़ दिया। सूचना पर विवाहिता की मां ने 112 पर फोन करके बेटी के लापता होने की सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक रुधौली ने आठ घंटे के भीतर लापता विवाहिता को ढूंढ़ कर परिजनों को सुपुर्द किया। आरोपी पति का चालान कर दिया।पड़रिया चेत सिंह की सावित्री देवी ने डायल 112 पर सूचना दी कि कि गिधार निवासी उनके दामाद राम प्रताप उनकी बेटी से दुर्व्यवहार करते हैं। इससे क्षुब्ध होकर बेटी कहीं चली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ लिफ्टर गिरफ्तार
दुबौलिया। पुलिस ने सोमवार को अंतरजनपदीय बाइक लिफ्टर को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि टीम के साथ वह मझियार नहर पुलिया पर संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान एक संदिग्ध पहुंचा। उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गई। पूछताछ में उसने अपने को कृष्णा चौहान निवासी गोरयाभार थाना कोतवाली (खलीलाबाद) जनपद संतकबीरनगर बताया। उसके खिलाफ लालगंज और कोतवाली खलीलाबाद में चोरी के चार केस दर्ज हैं। संवाद
सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष को धमकी
बस्ती। सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बृजेश पटेल को जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया है। सोमवार को सरदार सेना के जिलाध्यक्ष विनय चौधरी, जिला पंचायत सदस्य रजनीश चौधरी आदि लोगों के साथ बृजेश पटेल ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। प्रकरण की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। संवाद
चोरी के मामले में केस दर्ज
सोनहा। पुलिस ने चोरी के मामले में केस दर्ज किया है। सोनहा थाना क्षेत्र के नरखोरिया गांव के राज सैनी ने तहरीर में बताया कि 12 जून वह परिवार पूरे संग अपने मामा के घर गए थे। चोर घर में घुसकर पावजेब, झुमकी, तितली, पायल जेवरात उठा ले गए। जब वह घर लौटे तब जानकारी हुई। प्रभारी निरीक्षक मोतीचंद राजभर ने बताया अज्ञात के खिलाफ चोरी के मामले में केस दर्ज कर चोरों के बारे में पता किया जा रहा है। संवाद
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
दुबौलिया। पुलिस टीम ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी बलरामपुर जिले के गैसाड़ थानाक्षेत्र के पेड़रिया निवासी शाबिर अंसारी को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि सुबह उसे रमवापुर राजा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया। संवाद

नीलगाय की चपेट में आने से बाइक सवार ससुर दामाद घायल
कलवारी। राम जानकी मार्ग पर पांडे पुरवा गांव के पास नीलगाय की चपेट में आने से रविवार को बाइक सवार ससुर दामाद घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय ओमप्रकाश निवासी पाठक का पुरवा थाना पूरा कलंदरपुर जिला अयोध्या व 26 वर्षीय दामाद अमरेश पांडे निवासी उमरिया थाना कलवारी बाइक से जा रहे थे। पांडेपुरवा के पास सड़क पर नीलगाय आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed