फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Claims were washed away in the rain... Garbage started flowing on the roads

Basti News: बारिश में बह गए दावे... सड़कों पर बहने लगा कचरा

Sun, 30 Jun 2024 04:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 30 Jun 2024 04:46 AM IST
विज्ञापन
Claims were washed away in the rain... Garbage started flowing on the roads
गोरखपुर-लखनऊ हाईवे के आधा दर्जन सर्विस लेन पर जलभराव, ड्रेनेज व्यवस्था की खुली पोल
विज्ञापन

शहर की क्षतिग्रस्त सड़कों पर भी चलना हुआ दूभर, लबालब पानी में गुम हुए गड्ढे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। आधी रात के बाद झमाझम बारिश से मौसम ने करवट ले ली है। शनिवार सुबह कुछ देर के लिए बारिश रुकी तो घने बादलों के बीच मौसम सुहावना हो गया। आठ बजे के बाद फिर झूमकर बारिश हुई। इससे धरती तर हुई तो लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। मानसून की शुरुआती बारिश में ही नगर पालिका के दावे पानी में बह गए। झमाझम बारिश ने ड्रेनेज और सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। बारिश के चलते नालियों की गंदगी सड़क पर बहने लगी। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के आधा दर्जन सर्विस लेन पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है
जून बीतते-बीतते मानसून ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को आधी रात के बाद से बारिश होने लगी। सुबह जब लोगों की नींद खुली तो मौसम साफ नजर आया। तापमान में नरमी बनी रही। कुछ ही देर के बाद घने बादल फिर छा गए। करीब दो घंटे तक लगातार बारिश हुई। शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक बारिश का अनुमान लगाया गया है।
विज्ञापन

खेतों में बारिश का पानी भर गया। इससे किसानों की बांछे खिली रहीं। कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, धान की रोपाई में यह बारिश मददगार साबित होगी। यह सोचकर लोगों ने रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। दूसरी ओर बारिश की वजह से सड़कों की हालत बिगड़ गई है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति लखनऊ-गोरखपुर हाईवे की हो गई है। इस मार्ग के अधिकतर सर्विस लेन पर पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहीं-कहीं इस कदर जलभराव है कि अनजान लोगों को सड़क का अंदाजा भी नहीं लग पा रहा है। पूरे दिन आवागमन में कठिनाई बनी रही। लोगों को पानी में घुसकर आना-जाना पड़ा। शहर की स्थिति भी जहां-तहां खराब नजर आई। जलभराव की वजह से कुछ मुख्य मार्ग चलने नहीं रह गए हैं। गड्ढे में पानी भर जाने से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
...
हर्रैया सर्विस लेन पर भर गया पानी
हर्रैया फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सर्विस लेन पर लबालब पानी भर गया। इससे सड़क का पता नहीं चल पा रहा था। लोग अंदाज से वाहन निकाल रहे थे। सर्विस लेन के जरिये हाईवे पर पहुंचना कठिन हो गया था। उधर, महराजगंज कस्बे में फ्लाईओवर के नीचे बस्ती सर्विस लेन पर बारिश के चलते पानी भर गया। पूरी सड़क पानी से लबालब ह। लोगों को आवागमन में कठिनाई झेलनी पड़ी। सर्विस लेन के किनारे स्थित दुकानों में भी वाहनों के आवागमन के दौरान पानी की बौछार पड़ रही थी। इसी तरह तेनुआ स्थित सर्विस लेन पर भी पानी भरा रहा। दो पहिया वाहनों से पानी में घुसकर सर्विस लेन पार ज्यादा चुनौतीपूर्ण रहा।
..
गोटवा में अंडरपास और सर्विस लेन डूबा
हाईवे स्थित गोटवा बाजार में बना अंडरपास और दोनों तरफ का सर्विस लेन पानी से डूबा रहा। इस दौरान जब वाहन गुजरे तो पानी के तेज बौछारेंं दूर तक पड़ रही थीं। फ्लाईओवर के नीचे अंडरपास पर चाट-खोंचे के ठेले भी नहीं लग पाए। बाइक और साइकिल सवारों को पानी के छींटें से सराबोर होना पड़ा। यहां पूरे दिन समस्या बनी रही। शहर के बड़ेवन सर्विस लेन पर भी पानी भरने से सांसत झेलनी पड़ी। दोनों तरफ की लेन पर पानी लगा रहा। जलनिकासी की व्यवस्था न होने से पानी का बहाव नहीं हो पाया। बस्ती की तरफ सर्विस लेन पर बने गड्ढों का अंदाजा पानी भरने से नहीं लग पा रहा था। इससे चार पहिया वाहन हिचकोले खाते देखे गए।
..
स्टेशन रोड और मालवीय मार्ग पर चलना कठिन
बारिश ने शहर की दुर्दशा बढ़ा दी है। कुछ प्रमुख मार्गों पर चलना खतरे से खेलने जैसा हो गया है। मालवीय मार्ग पर बैरियहवा, विद्युत वितरण मंडल कार्यालय के सामने और नेहरू तिराहे के पास जलभराव का संकट गहराया रहा। यहां बड़े-बड़े गड्ढों में पानी भर गया है। इससे कई वाहन पानी से भरे गड्ढों में गिरकर अनियंत्रित होते रहे। हालांकि, मौसम साफ होने के बाद नगर पालिका की तरफ से इन गड्ढों में ईंट के टुकड़े डलवाए गए। रेलवे स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क पर तालाब जैसा दृश्य दिखने लगा। यहां जलनिकासी की व्यवस्था न होने से सड़क पर पानी भर गया। पानी से भरे गड्ढों में चलना कठिन हो गया। विवश होकर लोग दूसरे-लेन से गुजर रहे थे। स्कूटी एवं ई-रिक्शा लबालब पानी में पलटते- पलटते बचे। गड्ढों की वजह से आड़ा-तिरछा होकर यह वाहन आगे बढ़ रहे थे।

...
मोहल्लों की भी बिगड़ी स्थिति
शुरुआत बरसात ने एक दर्जन से अधिक मोहल्लों की स्थिति बिगड़ दी। जलनिकासी की पोल खुल गई। अधिकतर गलियों और सड़कों पर पानी भर गया। क्षतिग्रस्त एवं जाम नालियां पानी का बहाव नहीं कर पाईं। शहर के मुरलीजोत आंशिक, महदेव ताल स्थित बस्ती खास की काॅलोनियों में पानी भर गया है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। मंगला काॅलोनी की मुख्य सड़क पर गड्ढों में पानी भर आया। आवास विकास, तुरकहिया, मुरलीजोत, पिकौररा दत्तूराय, चाईबारी आदि मोहल्लों में जलनिकासी की व्यवस्था सुदृढ़ न होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed