फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Claiming availability of DAP

Basti News: डीएपी की उपलब्धता का दावा... समितियों से नदारद

Thu, 23 Nov 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Nov 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Claiming availability of DAP
हर साल रबी सीजन में डीएपी किल्लत का सामना करते हैं किसान
विज्ञापन

भानपुर के मोहम्मद नगर समिति पर 15 दिनों ने नहीं है डीएपी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रबी सीजन की बुवाई का समय चल रहा है और समितियों से डीएपी नदारद है। किसान डीएपी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। वह नैनो डीएपी का उपयोग बुवाई के लिए नहीं करना चाहते हैं। दूसरी ओर विभाग हर सीजन की तरह इस बार भी कागजी घोड़े दौड़ा रहा है। क्षेत्र की स्थिति जानने के लिए बुधवार को साधन सहकारी समितियों का जायजा लिया गया, ज्यादातर समितियों पर डीएपी उपलब्ध नहीं थी।
बनकटी। साधन सहकारी समितियों पर डीएपी की किल्लत बनी हुई है। सुस्त गति से पहुंच रही डीएपी नाकाफी साबित हो रही है। खाद कब आई और कब खत्म हो गई किसानों को पता ही नहीं चल पाता है। बुधवार को सजनाखोर में डीएपी पहुंचते ही खत्म हो गई। समिति के बाहर किसानों को मेला लगा रहा। 100 से अधिक किसान निराश होकर घर लौट गए। जबकि क्षेत्र के साधन सहकारी समिति खोरिया बसौढ़ी, चित्रखोर, देवमी, महथा सजहरा में डीएपी नहीं है। अमानाबाद टिकरिया व एकमा साधन सहकारी समिति पर चालू सीजन में अब तक डीएपी नहीं पहुंची।
विज्ञापन

सोनहा। सुबह 11 बजे कोठिला व पड़री समिति बंद मिली। फोन पर सचिव ने बताया कि बृहस्पतिवार तक खाद उपलब्ध हो पाएगी। छावनी केे सहकारी समिति तुर्शी व अमोढ़ा में डीएपी नहीं है। कलवारी समिति के सचिव ने बताया कि देर शाम तक खाद उपलब्ध हो जाएगी। भानपुर के मोहम्मद नगर समिति पर गेहूं बीज और नैनो यूरिया ही मिली। समिति पर 15 दिन से डीएपी नहीं है। दुबौलिया की साधन सहकारी समिति पार व बैरागल से भी डीएपी नदारद है। इसी प्रकार टिनिच, मझौवा बाबू, कठौतियां सांऊडीह आदि समितियों पर भी डीएपी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...
डीएपी का विकल्प नैनो डीएपी व फास्फेटिक उर्वरक

किसान रबी सीजन में फसल की बुवाई के लिए डीएपी का उपयोग अधिक करते हैं। कृषि वैज्ञानिक डॉ. प्रेम शंकर इसके विकल्प पर चर्चा करते हुए बताया कि सिंगल सुपर फॉस्फेट व नैनो डीएपी बेहतर विकल्प है। इन दोनों का उपयोग किसान फसल बुवाई के समय कर सकते हैं। परिणाम डीएपी से बेहतर मिलेंगे। नैना डीएपी के उपयोग से समय और लागत दाेनों में कमी आई है। यह बाजार में उपलब्ध किसी उर्वरक की तुलना में सबसे सस्ता और अच्छा उत्पाद है।

...
हर सीजन में खाद के लिए मारामारी होती है। यदि अफसर पहले से तैयार कर लें तो स्थितियां खराब नहीं होग।
किसान रामराज पांडेय, भदना
...
गेहूं की बुवाई के लिए दो बोरी डीएपी की जरूरत है। चार दिन से समिति का चक्कर लगा रहा हूं। मगर डीएपी नहीं मिल पा रही।
किसान राम किशन, आमा
...
डीएपी न मिलने से गेहूं की बुवाई पिछड़ रही है। समिति पर जो डीएपी आई थी, वह प्रभावशाली किसानों में बांट दी गई।
किसान रामचरित्र चौधरी, मेघूपुर
...
अधिकारियों को सब पता होता है कि फसल की बुवाई के समय डीएपी की किल्लत होगी, लेकिन वह तैयारी नहीं करते हैं।
किसान ह्रदय राम पाठक, उपाध्यायपुरा
...
कोट
समितियों को लगातार डीएपी भेजी जा रही है। मांग अधिक होने के कारण कुछ ही समय में खाद खत्म हो जा रही है। जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है। किल्लत जैसी कोई बात नहीं है।
आशीष श्रीवास्तव, एआर कोआपरेटिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed