फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   claim over all development

भाजपा नेताओं ने हर क्षेत्र में विकास का दावा किया

Tue, 24 May 2016 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 24 May 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
claim over all development
केंद्र सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर सांसद हरीश द्विवेदी के नेतृत्व में निकाला गया बाइक जुलूस। - फोटो : रमेश मिश्र
बस्ती। केंद्र में भाजपा सरकार के दो साल पूरा होने पर सोमवार को जिलेभर में बाइक रैली निकाल कर जनता को मोदी सरकार की उपलब्धियों और कल्याणकारी नीतियों की जानकारी दी गई। बस्ती शहर में सांसद हरीश द्विवेदी की अगुवाई में जीआईसी परिसर में बाइक रैली निकाली गई। इसी के साथ भाजपा के ग्रामोदय से भारत उदय कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन


सोमवार से 31 मई तक चलने वाले कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंदिर बस्ती में हवन पूजन से हुई। सांसद हरीश द्विवेदी ने कहा कि दो वर्षो में केंद्र की मोदी सरकार ने हर क्षेत्र में विकास किया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाना होगा। भाजपा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार कसौधन, अजय सिंह गौतम, सांसद प्रतिनिधि आशीष शुक्ल, दयाराम चौधरी, अनूप खरे, भानुप्रकाश मिश्र, राकेश श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल आदि मौजूद रहे। इसके बाद अपरान्ह तीन बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद हरीश द्विवेदी की अगुवाई में राजकीय इंटर कालेज परिसर से बाइक रैली निकाली। 
विज्ञापन


रुधौली प्रतिनिधि के अनुसार रुधौली एवं पकरी जई (गोठवा) मंडलों में भाजपा ने रैली निकाली। अगुवाई मंडल प्रभारी  कर्नल कमलेश्वर प्रसाद त्रिपाठी और सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी ने किया। रैली मथुरापुर चौराहा से शुरू होकर सेमरा, पकरी जई, छपिया शिवबरन, हनुमानगंज,  बाघाडीहा, कूड़ी चौराहा, सुरवार कला होते हुए रुधौली पहुंची। रैली में पकरी जई के मंडल अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी, हरिश्चंद्र पांडेय, राजेंद्र पांडेय, शिव सिंह, सुशील पांडेय, सूर्यनरेश सिहं, राम उग्रह जायसवाल, राधेश्याम, रामपाल, संतराम, मोहन, रामदास, सुनील पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार, अश्विनी कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में बनकटी से पंखोबारी, महादेवा, बोकनार, हलुआपार, पाकरडाड व महसों तक रैली निकाल कर भारत सरकार के दो साल के कार्यकाल में कराये गए कार्यों में  जन-धन योजना, उज्जवला गैस कनेक्शन, किसान व फसल बीमा, ग्राम ज्योति योजना आदि उपलब्धियों को गिनाया। अश्विनी ने बताया कि 28 से 30 मई तक नुक्कड़ सभा की जाएगी। 31 मई को जिले पर समापन होगा।   

रमेश अग्रहरी, शिवअज्ञा मौर्य, चंद्र शेखर मुन्ना, जगदंबा शुक्ला, बुद्धिसागर उपाध्याय, संजय तिवारी, भागवत उपाध्याय, सुरेंद्र प्रजापति, राधेरमण, दीनानाथ यादव, फूलदेव त्रिपाठी, दिलीप पाल, रमेश यादव, प्रशांत मिश्र, अशोक अग्रहरि, बाबूराम चौधरी, जगदीश, संतराम चौधरी, त्रियुगी दुबे, रमेश पांडेय, राजेश्वर पाल, पारस त्रिपाठी, राम शंकर बहरैची, गिरजा शंकर पांडेय, राम प्रसाद आदि उपस्थित रहे। 

छावनी प्रतिनिधि के अनुसार, विक्रमजोत ब्लॉक के भाजपाइयों ने बाइक जुलूस निकाल कर भारत सरकार की दो साल की उपलब्धियां पहुंचाईं। खेसुआ चौराहे से छावनी, आमोढ़ा, रुपगढ़, देवखाल, विशेषरगंज, विक्रमजोत होते हुए अमौलीपुर मंदिर तक भाजपा कार्यकर्ता जुलूस निकाला। गांवों में रुक कर भारत सरकार की योजनाओं तथा दो साल की उपलब्धियों से जनता से साझा किया। देवेंद्र सिंह, सीपी शुक्ला, नरेंद्र त्रिपाठी, सुनील काका, सतीश सिंह, रामस्वारथ सिंह, रमेश सिंह, गिरजेश मिश्र, घनश्याम सिंह, बजरंग बिहारी पांडे आदि रहे।
पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार भाजपाइयों ने जिलेबीगंज बाजार से पचपेड़वा चौराहे तक मोटर साइकिल जुलूस निकाला गया। जुलूस  की अगुवाई भाजपा परसा मंडल अध्यक्ष मनोज पाठक व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति  सदस्य महिला मोर्चा गीता शुक्ला ने किया। कार्यक्रम में पंकज मिश्र, अमर बहादुर सिंह, अशोक मिश्र, अमित शुक्ल, देवेंद्र सिंह, पंकज तिवारी, शैलेश तिवारी, सुधाकर पांडेय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।

भानपुर प्रतिनिधि के अनुसार रामनगर मंडल में रैली की शुरुआत सावित्री विद्या विहार स्कूल से प्रारम्भ होकर भानपुर तहसील मुख्यालय होते  हुए बरगदवा, चैसार, कांटेखैरा, दुबैली, असनहरा होते हुए तहसील पहुंचकर सम्पन्न  हुआ। रैली का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष यशकांत सिंह ने किया। संजय चौधरी, बलराम सिंह राहुल, योध्या सिंह, लालजी अग्रहरि, रामफेर चौधरी, उमाकांत शुक्ल, विवेकानंद पांडेय, कमलाकांत शुक्ल, लक्ष्मी कांत चौधरी, अरविंद पांडेय, राधेश्याम कचेर, रमेश चौधरी, पप्पू निषद, मनीष दुबेे, राहुल दुबे, राम सनेही चौहान, राकेश, बब्लू पांडेय आदि उपस्थित रहे।   


दुबौलिया प्रतिनिधि के मुताबिक ब्लॉक इकाई के लोगों ने बाइक जुलूस निकालकर केन्द्र सरकार की उपलब्धियां बताई। क्षेत्र के डिगंरापुर, भिऊरा, पिपरौला, डेईडीहा, बसंतपुर, चिलमा, बरसांव में भ्रमण किया। इस मौके पर जिला महामंत्री राजेश द्विवेदी, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा इन्द्रवास सिंह, जिला उपाध्यक्ष, चतुर्गुन राजभर, मंडल अध्यक्ष भगवान बक्स सिंह, राजेंद्र सिंह, शिवराम गोंड, दुर्गा  प्रसाद, राजेश राजभर आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed