फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Claim of availability more than quota... farmers upset

Basti News: कोटे से ज्यादा उपलब्धता का दावा... किसान परेशान

Wed, 20 Nov 2024 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Claim of availability more than quota... farmers upset
खाद के मोहम्मदनर समिति पर जुटे किसान स्रोत संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। जिले में डीएपी को लेकर किसानों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। समितियों पर किसान चक्कर काट रहे हैं। मगर उन्हें डीएपी नहीं मिल पा रही है। वहीं, प्रशासन का दावा है कि जिले में पर्याप्त डीएपी उपलब्ध है।
जिला कृषि अधिकारी डाॅ. बीआर मौर्य ने बताया कि नवंबर के लिए आवंटित कोटे से अधिक उर्वरक जिले में आ चुका है। इस महीने में 9339 मीट्रिक टन डीएपी आवंटन का लक्ष्य रखा गया था। जिसके सापेक्ष 9816 एमटी आ चुकी है। जिसमें से 6400 एमटी डीएपी का वितरण भी किसानों में हो चुका है। अभी तीन रैक शीघ्र आने वाली है, जिसमें से कुछ मीट्रिक टन और डीएपी जिले को मिल जाएगी।
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार समितियों पर मांग के सापेक्ष डीएपी उर्वरक की उपलब्धता न होने से किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां भी समिति पर खाद बंटने की सूचना मिल रही है, वहां किसान सब काम छोड़ कर पहुंच रहे हैं। लोगों को लंबी लाइन लगानी पड रही है। रामनगर ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी सहकारिता रमाकांत शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को क्षेत्र के भानपुर, मोहम्मदनग और तेनुआ -असनहरा साधन सहकारी समिति पर 22 टन 400 बोरी डीएपी खाद पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदमपुर समिति पर बुधवार को 200 बोरी खाद पहुंचेगी। जहां से नजदीकी किसान समय से पहुंचकर खाद ले सकेंगें। मुंडेरवा संवाद के अनुसार मुंडेरवा सहकारी गन्ना समिति पर पिछले 22 अक्तूबर से खाद नहीं आई है। किठिऊरी निवासी प्रभात भट्ट, अविनाश भट्ट, पूर्णमासी, लवकुश बीडीसी, मोनू चौधरी आदि ने बताया कि आज कल खाद आने के चक्कर में खेतों में पानी चला दिया लेकिन एक माह के आस पास होने को है, समिति पर खाद नहीं मिल रहा है।
बनकटी संवाद के अनुसार खोरिया बसौढ़ी, महथा सजहरा, सजना खोर, पकड़ी चंदा, बोकनार, चित्राखोर गंगौरी, बाघा पर चेनुआ, मनिकौरा कला मोहना खोर पगार खास सहित दर्जन भर साधन सहकारी समिति हैं, जिसमें एक दो समितियों पर खाद भेजी भी गई। जो ऊंट के मुंह में जीरा के समान रहा। किसान उमापति उपाध्याय, सर्वेश उपाध्याय, रविंदर यादव, राजेंद्र प्रसाद आदि किसानों ने बताया खोरिया बसौढ़ी साधन सहकारी समिति पर चार अक्तूबर को पैसा जमा हुआ। उसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा समिति पर खाद नहीं भेजा गया।
सल्टौआ संवाद के अनुसार किसान राम निवास चौधरी, नरायण दत्त, सुखराम, विनोद कुमार, बुद्धिसागर, शिवशंकर, रामदास का कहना है कि खेत में बुवाई का समय हो गया है, लेकिन समय से खाद नहीं मिल पा रहा है। सचिव राधेश्याम चौधरी का कहना है कि जितनी खाद मिल रही है, उतना किसानों में वितरण किया जा रहा है।
गायघाट संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति गायघाट पर डीएपी खाद सोमवार को 450 बोरी लगभग 250 सौ बोरी किसानों को बटा दिया हैं। सचिव राजकुमार पाल ने बताया कि पिपरपाती और कुदरहा समिति पर 450 बोरी का डी मिल गया है जल्द ही किसानों को वितरण किया जाएगा। किसान जयप्रकाश यादव ने बताया की डीएपी खाद के लिए समिति का चक्कर लगा रहें हैं। लेकिन समिति पर ताला लटका रहा है।

दुबौलिया साधन सहकारी समिति पारा व बैरागल पर कल तक डीएपी खाद आ जाएगी। समौड़ा समिति पर सचिव भूपेश सिंह ने बताया की 430, बोरी डीएपी का ट्रक आ गया है। कलवारी संवाद के अनुसार बी पैक्स लिमिटेड कलवारी में सोमवार को 450 बोरी डीएपी आई है। वितरण नहीं हो रहा है। कप्तानगंज में सोमवार की शाम को 360 बोरी डीएपी आयी थी। मंगलवार को सुबह से डीएपी किसानों में वितरित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed