{"_id":"66db3d028fec484114095468","slug":"city-residents-can-get-the-gift-of-four-lanes-on-diwali-basti-news-c-207-1-sgkp1006-123346-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: दीपावली पर मिल सकता है शहरियों को फोरलेन का तोहफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: दीपावली पर मिल सकता है शहरियों को फोरलेन का तोहफा
Fri, 06 Sep 2024 11:03 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 06 Sep 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
बेहतर होगी परिवहन सुविधा, खत्म होगी जाम की समस्या
तीन माह में पूरा हो जाएगा बड़ेवन से कंपनीबाग फोरलेन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहरियों को दीपावली पर फोरलेन का तोहफा मिल सकता है। कंपनीबाग से बड़ेवन तक बन रही फोरलेन दीपावली तक तैयार हो जाएगी। हालांकि, निर्माण में कई तरह की बाधा आ रही है, मगर विभाग का कहना है कि त्योहार तक सभी दिक्कतें दूर कर ली जाएंगी। पीडब्ल्यूडी का दावा है कि त्योहार से पहले सड़क चलने लायक बना दी जाएगी। बड़ेवन से कंपनी बाग तक फोरलेन का निर्माण करीब 16.58 करोड़ रुपये की लागत से कराया जा रहा है। शहर को हाईवे से जोड़ने वाली यह सड़क करीब 1.750 किमी लंबी और 22 मीटर चौड़ी होनी है।
शहर के बड़ेवन से कंपनीबाग तक फोरलेन के निर्माण के बाद इस मार्ग पर परिवहन सुविधा बेहतर हो जाएगी। बड़ेवन ओवरब्रिज से करीब 100 मीटर तक एक तरफ निर्माण पूरा हो चुका है। बरसात के मौसम में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए सड़क के दोनों तरफ नाला भी बनाई जानी है। सड़क के मध्य से दोनों तरफ 11-11 मीटर चौड़ाई पर निशान लगाकर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। कुछ जगहों पर प्रतिष्ठानों और घरों के चबूतरे, रैंप, सीढि़यां आदि हटवाए जा चुके हैं।
पानी की पाइप लाइन के चलते सड़क निर्माण में बाधा आ रही है। चौड़ीकरण के लिए जब खोदाई की जाती है तो पानी की पाइपलाइन से पानी भर जाता है। इसे सुखाने में कई दिन लग जाते हैं। इस वजह से काम में देरी हो रही है। इसके अलावा अभी बिजली के खंभों की शिफ्टिंग का काम भी अधूरा है। कई जगह घरों से सटाकर लाइन दौड़ा दी गई है। इसे लेकर दुकानदारों में नाराजगी है।
विज्ञापन
...
तहसील व बीडीए की चहारदीवारी गिरना बाकी
तहसील और बीडीए की चहारदीवारी को गिराया जाना अभी बाकी है। चौड़ीकरण की जद में वह क्षेत्र भी है। फोरलेन बनाने वाली एजेंसी के अधिकारियों का कहना है कि इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। त्योहार के बीच अगर यह काम पूरा नहीं हो पाया तो भी सड़क को चलने लायक बना दिया जाएगा।
...
कोट
फोरलेन का निर्माण पूरा कराने की पूरी कोशिश की जा रही है। बड़ेवन से पानी टंकी तक का कार्य लगभग पूरा होने जा रहा है। कंपनीबाग की तरफ भी तेजी से काम चल रहा है। छोटी-छोटी बाधाएं आने की वजह से कुछ देरी हो रही है। मगर, त्योहारों के दौरान सड़क के कारण कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी।
-अवधेश कुमार, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-प्रथम