फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Choupal started without officers

Basti News: बिना अफसरों के लगी चौपाल, समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण

Mon, 11 Sep 2023 01:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 11 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
Choupal started without officers
गौर। सरकार की ओर से गांवों में चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है, लेकिन चौपाल में अधिकारी व कर्मचारी रुचि नहीं ले रहे हैं। गौर ब्लाॅक के परासडीह गांव में चौपाल का आयोजन हुआ। जहां ब्लॉक का कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहा। चौपाल में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


परासडीह गांव में आयोजित चौपाल में ब्लॉक का कोई कर्मचारी मौजूद न होने से समस्याओं का निस्तारण नहीं हो पाया। प्रधान प्रतिनिधि अमन शुक्ल ने बताया कि गांव में तैनात सचिव अखिलेश कुमार चौधरी भी नदारत रहे। प्रधान कुमारी देवी, एएनएम रेनू, आंगनबाड़ी शैलेश कुमारी व आशा सावित्री देवी की मौजूदगी में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर अच्छे सेहत के लिए पोषण की आवश्यकता व महत्व के बारे में जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शैलेश कुमारी ने बताया कि गोद भराई मनाने का उद्देश्य महिलाओं में पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ाना है। इसके बाद छह माह तक के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश मिश्र,बिंदु यादव, प्रधानाध्यापक मनोज कुमार, पशुधन सहायक चंद्रमणि वर्मा, संजीव दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed