{"_id":"650ca46dd82c1cb9910bb822","slug":"children-falling-ill-basti-news-c-207-1-sgkp1004-4740-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बीमार पड़ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बीमार पड़ रहे बच्चे
Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Fri, 22 Sep 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
- चिकित्सक बता रहे हैं हाईग्रेड फीवर से पीड़ित बच्चों की बढ़ रही संख्या
- दिनभर उमस और रात में सामान्य मौसम होने से बढ़ रहे संक्रमित रोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मौसम में उतार-चढ़ाव के बीच बच्चे तेजी से बीमार पड़ जा रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में इन दिनों हाईग्रेड फीवर के रोगी बढ़े हैं। इसमें बच्चों की संख्या अधिक है।
मौसम विज्ञानी डाॅ. अमर नाथ मिश्र ने बताया कि ओस गिरने से पर्यावरण में आर्द्रता बढ़ रही है। लिहाजा दिन में उमस और रात में मौसम सामान्य बन रहा है। ऐसे मौसम में संक्रामक बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है। महिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रजत साहू ने बताया कि हाईग्रेड फीवर के साथ जुकाम और खांसी के मरीज भी बढ़ हैं। वायरल इंफेक्शन का यह लक्षण 10 दिनों तक रहेगा, बचाव ही इसका इलाज है। बच्चों को साफ पानी पिलाएं।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि प्रतिदिन करीब दो हजार मरीजों की ओपीडी हो रही है। इनमें ज्यादातर मरीज मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। वायरल फीवर, सर्दी जुकाम, पेट दर्द, आईफ्लू के अधिक मरीज आ रहे हैं। बताया कि बदलते मौसम में आसपास सफाई व मच्छरों से बचाव के उपाय जरूर करें। पानी को उबाल कर पीने की जरूरत है। शुद्ध पानी का उपयोग कर तमाम बीमारियों से बचा जा सकता है।