{"_id":"66009ed450071187860ec0c4","slug":"children-are-suffering-from-viral-fever-and-diarrhea-due-to-changing-weather-basti-news-c-207-1-sgkp1006-113699-2024-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: बदलते मौसम में वायरल फीवर के साथ डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: बदलते मौसम में वायरल फीवर के साथ डायरिया की चपेट में आ रहे बच्चे
Mon, 25 Mar 2024 03:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Mon, 25 Mar 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
बस्ती। बदलता मौसम बच्चों को बीमार बना रहा है। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में सर्दी-खासी, वायरल फीवर व डायरिया के मरीज बढ़ रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में 100 से अधिक बच्चों का इलाज किया गया। विशेषज्ञ ने बच्चों की तबीयत बिगड़ने पर जांच के लिए कहा है। बदलते मौसम के वजह से बच्चे बीमार पड़ रहे हैं।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. पीके श्रीवास्तव ने बताया की पिछले दिनों कड़ाके की ठंड से बच्चे कोल्ड डायरिया की चपेट में रहे। वहीं, अब धूप निकलने के दौरान बच्चों की निगरानी में जरा सी लापरवाही उन्हें डायरिया का शिकार बना रही है।
बताया कि धूप निकल रही है, लेकिन हवा में नमी का स्तर अभी कम नहीं हुआ है। ऐसे में गर्म कपड़े हटने से सीधे हवा के संपर्क में आने से बच्चों के बीमार होने की आशंका रहती है। बीमारी की शुरुआत उल्टी और दूध पीना बंद करने से होती है। समय पर इलाज न मिला तो आगे चलकर डायरिया की स्थिति बनती है। उन्होंने अभिभावकों को बदलते मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। कहा कि तबीयत बिगड़ने पर विशेषज्ञ से परामर्श लें। बच्चे को जबरन दूध न पिलाएं, बल्कि ओआरएस का घोल दे सकते हैं। जो डिहाइड्रेशन से बचाएगा। बच्चों को अभी गर्म कपड़ा पहना कर रखें।