फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Children are not getting food at Anganwadi Centre

Basti News: आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को नहीं मिल रहा भोजन

Tue, 17 Feb 2026 01:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
Children are not getting food at Anganwadi Centre
टीफिन में भोजन करते बच्चे।
गौर। प्राथमिक विद्यालय कवलसिया परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को मिलने वाला दोपहर का भोजन कुछ दिनों से अनाज के अभाव में बंद हो गया है। ऐसे में बच्चे घर से टिफिन लाने को मजबूर हो रहे हैं। जबकि सरकार की ओर से बच्चों को शिक्षा, कॉपी-पेंसिल और भोजन निशुल्क देने की व्यवस्था है।
विज्ञापन

गौर विकास खंड में कुल 221 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। इनमें 33 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र है, जहां 12915 बच्चे पंजीकृत हैं। इन्हें बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से उनकी देखभाल के साथ इनके स्वस्थ रहने, खाने-पीने, बैठने की सुविधा आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाती है। प्राथमिक विद्यालय कवलसिया में संचालित हो रहे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को 15 दिनों से अनाज उपलब्ध न होने से दोपहर को मिलने वाला भोजन नहीं मिल पा रहा है। आरोप है कि बच्चे घर से टिफिन लेकर जा रहे हैं, जबकि बच्चों के भोजन के लिए कोटेदार को गेहूं और चावल सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाते हैं। बावजूद उसके बच्चों को केंद्र पर जो सुविधाएं मिलनी चाहिए, वह नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक विनोद यादव ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र विद्यालय परिसर के अंदर संचालित हो रहा है, जहां परिषदीय विद्यालय के बच्चे भोजन करते हैं, वहीं पर आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे भी संयुक्त रूप से दोपहर में भोजन करते हैं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अनाज न मिलने से केंद्र के बच्चों को भोजन नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed