फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Child Welfare Committee team reached to meet orphan girls

Basti News: अनाथ बच्चियों से मिलने पहुंची बाल कल्याण समिति की टीम

Mon, 30 Mar 2026 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Child Welfare Committee team reached to meet orphan girls
हरैया। रविवार को बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा सदस्यों के साथ क्षेत्र के एक गांव में अनाथ तीन बच्चियों से मिलने पहुंचे। बच्चियों को परिजनों से अलग कर उनका हाल जाना और उनके साथ हो रहे बर्ताव की जानकारी ली। पीड़ित के परिजनों से बात कर बच्चियों को संरक्षण में लेकर भरण पोषण की व्यवस्था करने की सहमति बनी। साथ गए उप निरीक्षक से बच्चियों को अगले सप्ताह पीठ के सामने पेश करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


बताते चले कि थाना क्षेत्र के एक गांव में 10 दिन पूर्व एक युवक की हुई हत्या के आरोप में मृतक के चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी की तीन बेटियां है। जिनमें से सबसे बड़ी 9 दूसरी 8 व सबसे छोटी 5 वर्ष की है। आरोपी की पत्नी की मौत पहले हो चुकी है। घर में (84) वर्षीय बुजुर्ग दादा के अलावा चाचा व अन्य लोग हैं। पिता के जेल जाने के बाद बच्चियों का भविष्य अधर में लटक रहा था।
विज्ञापन

बुजुर्ग दादा के भरण पोषण में असमर्थता की जानकारी को संज्ञान में लेकर बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष के साथ समिति के सदस्य अजय श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव व मंजू त्रिपाठी पीड़ितों के घर पहुंचे। अध्यक्ष प्रेरक मिश्रा ने बताया कि बच्चियों से बात करने पर सभी ने पढ़ने की इच्छा जताई। घर वालों ने देखभाल करने में समस्या बताई। सभी से बात करने पर तीनों को बाल संरक्षण गृह में भेजे जाने सहमति बनी। बच्चियों को अगले सप्ताह पीठ के समक्ष प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed