फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Child dies due to drowning in river Saryu

सरयू नदी की सोती में डूबने से बच्चे की मौत

Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Child dies due to drowning in river Saryu
सरयू नदी की सोती में डूबने से बच्चे की मौत
विज्ञापन

तरबूज की खेती देख घर जा रहा था बच्चा
अमर उजाला ब्यूरो
कलवारी (बस्ती)। क्षेत्र के माझाकला गांव के सरयू नदी की सोती के पानी में सोमवार को डूबने से आठ वर्षीय बालक चंद्रशेखर की मौत हो गई। उसके पिता बच्चू लाल ने निवासी लुत्फाबाद थाना कलवारी नदी के किनारे तरबूज व खरबूज की खेती कर रखी है।

चंद्रशेखर साइकिल लेकर गांव के 10 वर्षीय ओंकार तथा मामा के बेटे नौ वर्षीय राज निवासी वरतनियां थाना लालगंज के साथ खेत से वापस घर जा रहा था। नदी के सोती पर बने काठ के पुल का आधा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। उसी से प्रतिदिन सैकड़ों ग्रामीण खेतों में बोई हरी सब्जियों व सीजनल तरबूज, खरबूज तथा परवल की खेती व रखवाली करने जाते हैं। शाम करीब चार बजे तीनों के काठ के पुल पर संतुलन खोकर गिर गए। राज पुल की लकड़ी पकड़ कर बच गया। जबकि चंद्रशेखर व ओंकार सोती में चले गए। ओंकार तो किनारे ही रह गयाश् लेकिन चंद्रशेखर गहराई में चले जाने से डूब गया। आसपास के चरवाहों ने उसे बाहर निकाला। आननफानन में परिवार के लोग उसे लेकर सीएचसी बहादुरपुर पहुंचे, जहां चिकित्सक के न मिलने पर पीएचसी ले गए। पीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. पवन वर्मा ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed