फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chief Minister's mass wedding could not be organized due to lack of tender

Basti News: निविदा के अभाव में नहीं हो सका मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन

Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Wed, 13 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's mass wedding could not be organized due to lack of tender
बस्ती। गरीब बेटियों की शादी के लिए शासन की ओर से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन कराया जाता है, लेकिन जिले में अभी तक सामूहिक विवाह आयोजन के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। इसके चलते आयोजन की तिथि निर्धारित नहीं हो पा रही है। जबकि नवंबर व दिसंबर में बेटियों के हाथ पीले कराए जाने की रस्म पूरी होनी थी।
विज्ञापन

सामूहिक विवाह के लिए गरीब बेटियों को पहले ऑनलाइन आवेदन करना होता है। उसके बाद शादी की तिथि, कार्यक्रम स्थल पर सामान की व्यवस्था, वर व वधू को सरकार की ओर से मिलने वाले उपहार सहित कई सामानों के लिए समाज कल्याण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया पूरी कराई जाती है। उसके बाद शादी की तिथि निर्धारित की जाती है। जहां सारी व्यवस्था मुकम्मल होती है और जोड़े निर्धारित तिथि को अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लेते हैं। मगर आधा दिसंबर भी खत्म होने को है। अभी तक विभाग टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सका, जिसका खामियाजा गरीब बेटियों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडे ने बताया कि नवंबर तक जिले में कुल 650 गरीब बेटियों ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। टेंडर न हो पाने के कारण आयोजन की तिथि विलंब होती जा रही है। प्रक्रिया चल रही है। बहुत जल्द सामूहिक विवाह के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरा कराकर शादी की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed