फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chief Minister's Health Fair: Villagers get facilities near their homes

Basti News: 41 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1765 मरीजों का हुआ इलाज

Mon, 05 Oct 2026 02:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's Health Fair: Villagers get facilities near their homes
मरीज का उपचार करते सीएमओ।
महराजगंज। जिले के 41 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुल 1765 मरीजों की जांच व उपचार किया गया। इनमें 862 महिलाएं, 719 पुरुष और 184 बच्चे शामिल रहे।
विज्ञापन

योजना के नोडल अधिकारी एवं डिप्टी सीएमओ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को उनके नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। मेले में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श देने के साथ दवाएं भी उपलब्ध कराईं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर दायित्व निर्वहन में किसी तरह की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कोल्हुई में अधिक भीड़ देख सीएमओ ने संभाली कमान
मुख्यमंत्री आरोग्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. सुरेंद्र चौधरी ने रविवार को बाबू पैसिया, कोल्हुई, लेजार महदेवा और महादेवा दुबे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। कोल्हुई पीएचसी पर मरीजों की अधिक भीड़ देखकर सीएमओ ने स्वयं इलाज की कमान संभाली। उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनीं और जरूरी जांच व जीवनरक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को समय से केंद्र पर उपस्थित रहने और बेहतर सेवाएं देने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौतनवा में 34 मरीजों का उपचार
नौतनवा के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 34 मरीजों का उपचार किया गया। डॉ. रेशमा खातून ने रक्तस्राव, मासिक धर्म संबंधी परेशानी, पेट दर्द समेत विभिन्न बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं दीं। मेले में फार्मासिस्ट सुरेंद्र द्विवेदी, एलटी तरुण तिवारी, वार्ड ब्वॉय दिलीप पांडेय, स्वीपर शंकर सहित स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed