फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chief Engineer inspected the projects of the flood section

Basti News: मुख्य अभियंता ने की बाढ़ खंड की परियोजनाओं की जांच

Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 16 Jun 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Engineer inspected the projects of the flood section
विक्रमजोत। विक्रमजोत विकास क्षेत्र के एलवी तटबंध और बीडी तटबंधों पर चल रहे सुरक्षा निर्माण कार्यों व परियोजनाओं का रविवार को दोपहर बाद निरीक्षण करने शासन स्तर से दो सदस्यीय टीम पहुंची। टीम में मुख्य अभियंता संजय त्रिपाठी (सरयू) तथा गोंडा क्षेत्र के मुख्य अभियंता मनोज कुमार साहू सहित बस्ती के बाढ़ खंड प्रथम के अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार, सहायक अभियंता धर्मेंद्र सिंह सहित तमाम उच्चाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

टीम के सदस्य सरयू नदी के तटबंध पर बने सड़क मार्ग से जनपद की सीमा घघौवा से लेकर कलवारी तक गये व जगह जगह चल बाढ़ खण्ड के कार्यों की जांच परख की। विक्रमजोत के संदलपुर, कन्हईपुर, 10नम्बर ठोकर पर चल रहे डैंपनर निर्माण सहित बोल्डर बिछाने तथा बाढ़ से बचाव कार्यों का जायजा लिया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता दिनेश कुमार ने बताया कि सरयू नदी के तटबंध पर बाढ़ एवं बचाव कार्यों का वार्षिक निरीक्षण किया गया है तथा बाढ़ के समय बचाव कार्यों के लिये हो रहे उपायों का जायजा लिया अधिकारियों ने लिया है। अधिकारियों ने बचे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed