{"_id":"495df8b9abefc8bbbae0a0ac11dd2554","slug":"chickenpox-out-break-in-arjunviro-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अर्जुनवीरो गांव में खसरे का प्रकोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अर्जुनवीरो गांव में खसरे का प्रकोप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौर/सल्टौआ। सल्टौआ सीएचसी के अजगैवा जंगल ग्राम पंचायत के अर्जुनवीरों
विज्ञापन
गांव में खसरे की चपेट में 40 वर्षीय शीला देवी सहित कई बच्चों के बीमार
होने का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान हरीराम यादव का कहना है कि गांव
में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम नहीं आई है। न ही छिड़काव किया गया
है। हालांकि सीएचसी प्रभारी का कहना है कि वहां पर प्रभावित बच्चों का
इलाज कराया गया था।
जानकारी के अनुसार गांव के रामफेर की दस वर्षीय पुत्री गुड़िया और सात वर्षीय सुनीता, दस वर्षीय करन पुत्र श्याम लाल, आठ साल की कोमल पुत्र नरसिंह, तेरह वर्षीय सौरभ पुत्र ध्यान प्रकाश, अभिषेक पुत्र विश्वनाथ, पिंकी पुत्री विश्वनाथ, 12 वर्षीय मानसिंह पुत्र रामसिंह, सरयू पुत्र रामसिंह, सरयू पुत्र राजेश वर्मा (10) और गांव की शीला पत्नी राजेंद्र आदि कई दिनों से खसरे की चपेट में हैं।
गांव के शिक्षक विनोद यादव, पप्पू यादव, राम अजोर के अलावा ग्राम प्रधान हरीराम यादव का कहना है कि अभी तक गांव में न तो स्वास्थ्य विभाग की कोई टीम आई और न ही आशा और एएनएम देखने आईं। जबकि सीएचसी अधीक्षक डॉ रवींद्र वर्मा ने बताया कि सूचना पर गांव में एएनएम पुष्पा को भेजा गया था। फिलहाल सभी की हालत ठीक है।
जिला संक्रामक रोग नियंत्रण कक्ष के प्रभारी डॉ राकेश मणि ने बताया कि गांव में किसी नये केस की सूचना नहीं है। फिर भी गुरुवार को गांव में टीम भेज कर स्थिति की निगरानी कर एहतियाती उपाय कराए जाएंगे।