Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chhath festival begins with Nahay Khay...songs echo in homes

Basti News: नहाय खाय के साथ छठ महापर्व शुरू...घरों में गूंज रहेे गीत

Sun, 26 Oct 2025 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Sun, 26 Oct 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival begins with Nahay Khay...songs echo in homes
पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड के पास तैयार छट घाट की विहंगम छटा - संवाद
बस्ती। सूर्योपासना का महापर्व छठ शनिवार से नहाय खाय के साथ प्रारंभ हो गया। घरों की सफाई के बाद व्रती महिलाएं नहाय खाय का रस्म पूरा कर नए परिधान में छठ मइया के पूजन-अर्चन में जुट गई हैं। परिवार भी पूरी तरह भक्ति भाव में रंगा हुआ है। घरों में छठ मइया के भजन गूंज रहे हैं।
विज्ञापन

पूजा में प्रयुक्त होने वाले तरह- तरह के पकवान पवित्रता के साथ तैयार होने लगे हैं। पूरा का पूरा परिवार व्रती महिलाओं के सहयोग में जुटा हुआ है। घर से घाट तक आना जाना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के आगाज से घर-घर छठ मइया के गीत गुनगुनाए जाने लगे हैं। पहले दिन शनिवार को नहाय खाय की परंपरा पूरी हुई। घरों में पूजा में प्रयुक्त होने वाले पकवान बनने शुरू हो गए हैं। पहले दिन महिलाएं माल पुआ, ठोकवा समेत कई तरह के व्यंजन तैयार कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घरों के लोग बाजार में खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। अनाज, पकवान, मिठाई, डलिया, सूपा, ईख, सिंघाड़ा, वस्त्र, श्रृंगार के सामान समेत तमाम घर गृहस्थी के सामान जुटाए जा रहे हैं। छठ मइया की वेदी पर यह सब श्रद्धाभाव से अर्पित होगा।

अस्ताचलगामी और उदीयमान सूर्य की उपासना के पर्व की सुहागिनों के साथ प्रकृति भी साक्षी बनेगी। जगह-जगह नदियों, सरोवरों के तट पर इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। घाटों पर पूजा की अनगिनत वेदी बनाई गई है। कुछ लोग वेदी बनाने में पीछे रह गए तो पहले से वेदी तैयार करने वालों के साथ मिलकर पूजा करने की योजना बना रहे हैं। इसमें कोई किसी का विरोध नहीं कर रहा है।

पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड के पास तैयार छट घाट की विहंगम छटा - संवाद

पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड के पास तैयार छट घाट की विहंगम छटा - संवाद

पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड के पास तैयार छट घाट की विहंगम छटा - संवाद

पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड के पास तैयार छट घाट की विहंगम छटा - संवाद

पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड के पास तैयार छट घाट की विहंगम छटा - संवाद

पुरानी बस्ती के निर्मली कुंड के पास तैयार छट घाट की विहंगम छटा - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed