फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chhath: 36 hours fasting begins with Kharna

छठ : खरना के साथ 36 घंटे का उपवास शुरू

Sat, 29 Oct 2022 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Chhath: 36 hours fasting begins with Kharna
छठ : खरना के साथ 36 घंटे का उपवास शुरू
विज्ञापन

बस्ती। जिले में लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को व्रतियों ने खरना पूजन की विधि पूरी की। संध्या में खरना अनुष्ठान किया। सूर्य देव व छठी मइया को चावल, गुड़ व दूध की खीर, रोटी, फल आदि का भोग लगाया। यही भोग प्रसाद ग्रहण करने के बाद छठ व्रतियों का 36 घंटे का निर्जल उपवास आरंभ हो गया। 30 अक्तूबर को छठ घाटों में पहुंचकर व्रती अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य देंगी। उसके बाद 31 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के बाद ही उनका व्रत पूरा होगा।
इससे पहले छठ व्रतियों सहित लोगों ने फलों और आवश्यक पूजन सामग्रियों की खरीदारी की। इस बीच छठ घाटों को सफाई के बाद सजा दिया गया है। व्रतियों और भक्तों की सुविधा के लिए एक दर्जन से अधिक पूजा समितियां शहर और आसपास के इलाकों में सक्रिय हैं। इसके अलावा प्रशासन और पुलिस ने भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

डीआईजी आरपी भारद्वाज ने कहा कि छठ महापर्व पर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सभी छठ घाटों में पर पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सहित अन्य क्रियाकलापों पर नजर रखने को लेकर पीसीआर वैन सहित अन्य माध्यम भी तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार, छठ व्रतियों सहित श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, उसके लिए पूरी चौकसी बरती जाएगी। सीसीटीवी की निगरानी में घाट की सुरक्षा रखी गई है। महिला सुरक्षा के लिए महिला सिपाहियों को भी तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed