{"_id":"672690c5ed412dcdc50a8428","slug":"chef-dies-after-being-crushed-by-businessmans-bmw-car-basti-news-c-207-1-sgkp1006-126644-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: व्यवसायी की बीएमडब्ल्यू कार से दबकर बावर्ची की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: व्यवसायी की बीएमडब्ल्यू कार से दबकर बावर्ची की मौत
Sun, 03 Nov 2024 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 03 Nov 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
परिवार के लोगों ने आरोपी के घर पर किया जमकर हंगामा, आरोपी गिरफ्तार
पोस्टमार्टम के बाद मालवीय रोड पर शव रखकर किया प्रदर्शन
कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले में बृहस्पतिवार रात हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। शहर के मालवीय रोड से सटे पिकौरा दत्तूराय मोहल्ले में बृहस्पतिवार की रात को बीएमडब्ल्यू कार की चपेट में आकर बावर्ची की मौत होने के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिवार के लोग जानबूझकर कुचलकर हत्या का आरोप लगाने लगे। काफी संख्या में लोगों ने आरोपी का घर घेर लिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव रखकर परिवार के लोगों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मालवीय रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस ने कार चला रहे व्यवसायी व खैर इंटर कॉलेज के प्रबंधक हमीदुल्लाह उर्फ बब्बू खान के बेटे हनी खान उर्फ अजमतुल्लाह एफआईआर दर्ज कर किया। काफी मान-मनौव्वल के बाद परिवार के लोग अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। शनिवार की रात पुलिस ने आरोपी हनी खान को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के पिकौरा दत्तूराय मोहल्ला निवासी गोविंद उर्फ रामनाथ पार्टी समारोह में बावर्ची का काम करते थे। गोविंद की पत्नी ज्ञानती देवी ने बताया कि 31 अक्तूबर की रात करीब नौ बजे खाना खाकर टहलने के लिए सड़क पर निकले थे। उसी वक्त मोहल्ले के निवासी हनी उर्फ अजमतुल्लाह अपनी बीएमडब्ल्यू कार लेकर तेजी व लापरवाही पूर्वक गलत साइड में आकर पीछे से ठोकर मार दिया। इससे उसके पति गोविंद उर्फ रामनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मोहल्ले व परिवार के लोग पहुंचे तो वह चालक फरार हो गया। गोविंद को स्थानीय लोग जिला अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
हादसे के बाद परिवार के लोग जानबूझकर कुचलकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए बब्बू खान के घर पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। माहौल भांपकर पिता-पुत्र घर से फरार हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव मिलने पर परिवार के लोग मालवीय रोड पर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स के साथ अधिकारी पहुंच गए। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि परिवार के लोगों को संतुष्ट करने के साथ ही पुलिस कार्रवाई कर रही है।