फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   CHC operator missing, bike found on the banks of pond

Basti News: सीएचसी संचालक लापता पोखरे के किनारे मिली बाइक

Thu, 16 Jan 2025 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 16 Jan 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
CHC operator missing, bike found on the banks of pond
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। मुंडेरवा क्षेत्र के ओड़वारा में सहज जनसेवा केंद्र चलाने वाला युवक मंगलवार की रात से रहस्यमय तरीके से लापता है। उसकी बाइक और बैग फोरलेन के किनारे स्थित पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र में सबदेइया कला के पोखरे के पास मिलने से रहस्य और भी गहरा गया। पुरानी बस्ती थाने की टीम मौके पर पहुंची और पोखरे में युवक की तलाश कराई गई। मगर, उसका पता नहीं चल पाया। मुंडेरवा थाना क्षेत्र के उदयपुर निवासी राज कुमार (32) के चचेरे भाई बृजेश कुमार ने बताया कि राज कुमार ओड़वारा बाजार में सहज जनसेवा केंद्र चलाता है। वह मंगलवार की शाम को किसी काम से बस्ती गया था। वहां एक सोसाइटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद कुटियाज ढाबे पर खाना खाया। इससे पहले फोन कर उसने घर पर बताया था कि ढाबे पर खाना कर हाईवे के रास्ते बाइक से घर लौटेगा।
देर रात उसके आगरा में रहने वाले एक दोस्त का फोन आया कि उसका फोन स्वीच ऑफ आ रहा है। इसके बाद परिवार के लोग खोजने लगे। बृजेश के अनुसार, वह लोग खोराखार तिराहे तक आने के बाद वापस लौटकर टाॅर्च जलाकर सड़क के किनारे देखते हुए जा रहे थे। सबदेइया कला गांव के पास सड़क से करीब दो मीटर की दूरी पर एक बाइक गिरी हुई दिखाई दी।
विज्ञापन

लौटकर देखा तो राज कुमार का बैग भी वहीं पर गिरा हुआ था। सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि पोखरे और आसपास तलाश की जा रही है। साथ ही, लापता होने के अन्य कारणों की भी पुलिस छानबीन कर रही है। जल्द ही राजकुमार का पता लगा लिया जाएगा।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed