फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chatori Gali Business Drops by Up to 60 percent as Traders Announce Wednesday Shutdown Over Blocked Access

गोरखपुर: रास्ता बंद होने से चटोरी गली का कारोबार 60% तक घटा, बुधवार को दुकानें बंद रखकर व्यापारी जताएंगे विरोध

Tue, 13 Oct 2026 05:07 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Published by: अनुराग रंजन Updated Tue, 13 Oct 2026 05:07 PM IST
सार

व्यापारियों का कहना है कि जिलाधिकारी के रास्ता खोलने के निर्देश के बावजूद बैरियर नहीं हटाए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक दोनों ओर से बैरियर हटाकर पहले की तरह आवागमन बहाल नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।

विज्ञापन
Chatori Gali Business Drops by Up to 60 percent as Traders Announce Wednesday Shutdown Over Blocked Access
दुकानें बंद रखकर व्यापारी जताएंगे विरोध - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोलघर स्थित प्रसिद्ध चटोरी गली में रास्ता बंद होने से व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। व्यापारियों का दावा है कि नगर निगम की ओर से करीब डेढ़ साल से गली के दोनों ओर बैरियर लगाए जाने से उनका कारोबार 50 से 60 प्रतिशत तक घट गया है। समस्या का समाधान नहीं होने से नाराज व्यापारियों ने बुधवार को सभी दुकानें बंद रखकर विरोध दर्ज कराने का एलान किया है।
विज्ञापन



समस्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष नितिन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने कहा कि सुंदरीकरण और फसाड निर्माण के नाम पर रास्ता बंद कर दिया गया है। इसे खुलवाने के लिए नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, मेयर, पार्षद समेत संबंधित अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिया गया। मंगलवार को भी अधिकारियों से मुलाकात की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारियों का कहना है कि जिलाधिकारी के रास्ता खोलने के निर्देश के बावजूद बैरियर नहीं हटाए गए हैं।
विज्ञापन


व्यापारियों ने चेतावनी दी कि जब तक दोनों ओर से बैरियर हटाकर पहले की तरह आवागमन बहाल नहीं किया जाता, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। बंदी के एलान के दौरान अनिल अग्रवाल, अमन यादव, दिग्विजय सिंह, नवीन सिंह, सुशील अग्रवाल, जिशान अहसन, पुनीत जिंदल, प्रदीप टेकरीवाल, राजकुमार गुप्ता, जमाल अहमद, दीपक जालान, इसरार अहमद, अनिल सिंह, अनूप सिंह, जफर, धनंजय पांडेय और रवि समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed