{"_id":"61589a008ebc3e1ddd4dd97c","slug":"chasm-was-disturbed-in-work-for-panchyat-building-basti-news-gkp4114889152","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायघाट के नगर पंचायत भवन निर्माण में गड्ढा बना पेंच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायघाट के नगर पंचायत भवन निर्माण में गड्ढा बना पेंच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गायघाट के नगर पंचायत भवन निर्माण में गड्ढा बना पेंच
भवन निर्माण को मिली जमीन को पाटने में लग जाएगी करीब 50 लाख की मिट्टी
सीएंडडीएस को करना है भवन निर्माण, मांगी समतल जमीन
अभी तक उधार के पंचायत भवन में सक्रिय हो रहा नगर पंचायत कार्यालय
जनवरी में ही शासन ने दिया था निर्माण का निर्देश, नहीं मिल पाई समतल जमीन
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले के नव सृजित नगर पंचायत गायघाट के कार्यालय के निर्माण में अब बेहतर जमीन न मिल पाना रोड़ा बन गया है। कारण यह है कि जो जमीन राजस्व टीम ने उपलब्ध कराई है, उसमें गहरा व बड़ा गड्ढा होने के कारण पूरी तरह से जलभराव है। इसे पाटने में तकरीबन 50 लाख रुपये से अधिक का खर्च आएगा। इसे देखते हुए कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस ने भवन निर्माण कराने से हाथ खड़ा कर दिया है और दूसरी जमीन की तलाश शुरू हो गई है।
नगर पंचायत गायघाट का कार्यालय गायघाट में न संचालित होकर सिकंदरपुर गांव के पंचायत भवन में संचालित हो रहा है। नए कार्यालय भवन के लिए जनवरी 2021 में शासन ने प्रस्ताव भेजने का निर्देश जारी किया था और निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस (कांस्ट्रक्शन एंड डिजाइनिंग सर्विस) को सौंपी गई थी। इस बीच राजस्व टीम ने बहुत प्रयास किया, लेकिन बेहतर जमीन नहीं उपलब्ध हो सकी। शासन ने जब दोबारा जमीन के लिए दबाव बनाया, तो आनन-फानन तहसील प्रशासन ने गायघाट बाजार के करीब एक पोखरेनुमा जमीन की उलब्धता दिखा दी। सीएंडडीएस के इंजीनियर जब जमीन का सर्वे किए तो पता चला कि भवन निर्माण से पहले ही जमीन को समतल कराने में तकरीबन 50 लाख रुपये से अधिक की मिट्टी ही लग जाएगी। जबकि भवन निर्माण के लिए उपलब्ध 2100 वर्ग मीटर जमीन के अनुसार 1.10 करोड़ रुपये का ही इस्टीमेट तैयार करना था। इससे इस्टीमेट का कार्य नहीं हो सका और भवन का निर्माण अधर में लटक गया है।
--------------------
समतल व बेहतर जमीन के लिए राजस्व विभाग को पत्र लिखा गया है। जमीन उपलब्ध होते ही सर्वे व इस्टीमेट का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
- दयाशंकर शुक्ल, परियोजना प्रबंधक, सीएंडडीएस बस्ती