फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Chaos in Baghi over burning of firecrackers, forces from four police stations had to be called in.

Basti News: पटाखा जलाने पर बगही में बवाल, बुलानी पड़ी चार थानों की फोर्स

Thu, 23 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Thu, 23 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Baghi over burning of firecrackers, forces from four police stations had to be called in.
कुदरहा (बस्ती)। लालगंज थाना के बगही गांव में दीपावली की रात पटाखा जलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठियां चटकीं। छह लोग चोटिल हो गए। हालात को काबू करने में लालगंज पुलिस असहाय नजर आई तो थानाध्यक्ष नगर, कलवारी व मुंडेरवा थाने की फोर्स पहुंची और कड़ी मेहनत के बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन

गांव में तनाव को देखते हुए रणंजय पाल के दरवाजे पर पुलिस तैनात की गई है। इस मामले में 11 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
गांव के अजीत चौधरी ने तहरीर में बताया कि वह दीपावली की बधाई देने गांव के रणंजय पाल के घर गए थे। वहां कुछ लोग दीपावली मना रहे थे। तभी यशवंत चौधरी के ललकारने पर सच्चिदानंद पाल को घेर कर गांव के योगेंद्र, यशवंत, बलिराम, रामनेवास, बच्चूलाल, ज्योति पुत्री योगेंद्र, रूबी पुत्र रामनेवास, पूनम पत्नी यशवंत आदि धारदार हथियार से मारने लगे।
विज्ञापन

वह बचाव करने पहुंचा। शोर सुनकर सचिन, चंदू, संदीप, आदित्य, रंजीत, संजय कन्नौजिया, अमर भी बीच-बचाव में पहुंचे गए। आरोपियों ने धारदार हथियार व ईंट के टुकड़े से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत चौधरी की नाक पर चोट लगी और सचिन, चंदू, सच्चिदानंद पाल व संदीप गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी साधन से सीएचसी कुदरहा ले जाया गया। वहां इमरजेंसी में किसी चिकित्सक के न होने पर रात में निजी अस्पताल में उपचार कराया गया।
दूसरे पक्ष गांव के योगेंद्र चौधरी ने प्रार्थना पत्र देकर थानाध्यक्ष लालगंज को बताया कि मेरे घर के बगल में रणंजय पाल का घर है। गांव के अजीत चौधरी, सचिन, चंदू, रंजीत, सच्चिदानंद पाल, संदीप, संजय व आदित्य पाल पटाखा जलाकर मेरे दरवाजे के सामने फेंक रहे थे।

मना करने पर गाली देते हुए घर पर मारने आ गए। किसी तरह घर के अंदर छिपकर उन्होंने जान बचाई। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि अजीत चौधरी की तहरीर पर 11 नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed