{"_id":"67df14334788e174a909b030","slug":"chaos-in-babhanan-after-seeing-a-fast-moving-fortuner-basti-news-c-207-1-sgkp1006-133870-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तेज रफ्तार फाॅर्च्यूनर देख बभनान में अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तेज रफ्तार फाॅर्च्यूनर देख बभनान में अफरा-तफरी
Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बभनान। खोड़ारे से बभनान होकर मनकापुर जाने वाले मार्ग पर शुक्रवार की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब तीव्र गति से एक फॉर्च्यूनर गुजरी। विजयनगर चौराहे पर भीड़भाड़ वाले इलाके में वाहन की रफ्तार देख लोगों के होश उड़ गए।
पुलिस के मुताबिक, उक्त वाहन सिद्धार्थनगर जनपद के इटवा से चोरी हुई थी। चोर वाहन को ले जा रहे थे। पकड़े जाने के डर से रफ्तार इतनी तेज थी, जो भी उसकी रफ्तार देखा सड़क को छोड़ पटरी पर भाग खड़ा हुआ।
हालांकि, गोंडा जनपद की मनकापुर पुलिस ने कूड़ासन के पर वाहन चेकिंग के दौरान बैरियर लगाकर उस वाहन को रोकना चाहा तो चालक ने बैरियर तोड़कर पुलिसकर्मियों को कुचलने की कोशिश की।
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों ने फाॅर्च्यूनर का पीछा किया तो चालक विशुही नदी के पास गाड़ी खड़ी कर झाड़ी में कूद गया। जब उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह एक सिपाही से हाथापाई करते हुए उसके सिर पर रिवाल्वर के बट से हमला कर दिया और अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गया।
पुलिस ने चोरी की हुई फाॅर्च्यूनर को बरामद कर लिया है। थानाध्यक्ष छपिया केजी राय ने बताया कि तेज रफ्तार जा रही फाॅर्च्यूनर सिद्धार्थनगर जिले के इटवा से चोरी हुई थी, जिसे मनकापुर पुलिस ने बरामद किया है।