फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Changed tactics, opposition intensified

बदली रणनीति, विरोध तेज

Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती
ब्यूरो अमर उजाला/ बस्ती Updated Thu, 08 Sep 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Changed tactics, opposition intensified
डीएम कार्यालय पर लेखपाल संघ का धरना जारी।
सरकार को जगाने के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ करने के बाद लेखपालों ने अब आर पार की लड़ाई लड़ने की रणनीति बनाई है। नई रणनीति की जानकारी देते हुए लेखपाल नरेंद्र बहादुर उपाध्याय ने बताया कि आंदोलन को जारी रखने का निर्णय हुआ है। डीएम कार्यालय पर सात से 14 सितंबर तक जिले के सभी लेखपाल धरना देंगे। धरने के अंतिम दिन सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए रैली निकाली जाएगी। 15 को धरना स्थल पर आयोजित रक्तदान शिविर सभी लेखपाल रक्तदान करेंगे। 19 को मोटर साइकिल रैली निकाली जाएगी। 19 से 22 तक प्रत्येक दिन धरना स्थल पर 11 लेखपाल भूख हड़ताल पर बैठेंगे और 23 को जिले के सभी लेखपाल जेल भरो आंदोलन करेंगे। 
विज्ञापन


लेखपालों ने छह सूत्रीय लंबित मांगों को डीएम कार्यालय पर बुधवार को फिर से धरना देना शुरू कर दिया है। बुधवार को धरने की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामसुमेर और संचालन तहसील हर्रैया के अध्यक्ष रमेशचंद्र ने किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लेखपालों के आंदोलन के चलते राजस्व के सभी कार्य ठप्प पड़ गए हैं। खसरा और खतौनी से लेकर खेतों की पैमाईश और तहसील दिवस और समाधान दिवस में आने वाले एक भी शिकायतों का निस्तारण नहीं हो रहा है। लेखपाल सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि खतौनी न मिलने से कई लोगों की जमानत तक नहीं हो पा रही है। इसी के चलते कई लोग जेल से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं।
विज्ञापन


लेखपाल जुगुल किशोर वर्मा ने कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने लेखपालों के जायज मांगों को न मानने का मन बना लिया है, मगर लेखपाल इसके लिए पीछे हटने वाले नहीं हैं। कहा कि जब तक सरकार मांगों को नहीं मान लेती तब तक आंदोलन जारी रहेगा। जिला मंत्री अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अस्मा लगाने के बावजूद लेखपालों का मनोबल गिरा नहीं बल्कि बढ़ा ही है। सरकार उनके मनोबल को किसी भी तरह कम नहीं कर सकती। इस मौके पर सतीश कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार तिवारी, धमेंद्र कुमार, विद्याधर द्विवेदी, अंजनी नंदन शरण, रणवीर सिंह, विजय पाल, श्याम लाल, गंगाप्रसाद श्रीवास्तव, नंद कुमार, मनोज, रफीक अहमद, इंदजीत, राजेश्वरी उपाध्याय और यूनुस खान सहित अन्य लेखपालों ने धरने को संबोधित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed