फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   Change in weather...people troubled by cold and cough

Basti News: मौसम में बदलाव... सर्दी-जुकाम से लोग परेशान

Mon, 23 Sep 2024 04:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती Updated Mon, 23 Sep 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Change in weather...people troubled by cold and cough
वाल्टरबंज पीएचसी पर अरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक। 
स्वास्थ्य केंद्रों पर जन आरोग्य मेला : लगातार घट रही मरीजों की संख्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। रविवार को जिले की सभी पीएचसी-सीएचसी पर जन आरोग्य मेला लगा। इसमें मौसमी बीमारी के मरीजों की संख्या अधिक रही। सभी जगह पर सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार व त्वचा से संबंधित मरीज अधिक आए। मेले की व्यवस्था देख मरीजों का मोह इससे भंग होने लगा है।
मुंडेरवा संवाद के अनुसार, जन आरोग्य मेले में रोज की भांति व्यवस्थाएं होने से मरीजों की संख्या घट रही है। सीएचसी पर महज 22 मरीज ही आए। डाॅ. मेहनाज गनी ने बताया कि फोड़े, फुंसी, त्वचा रोग से मरीजों की संख्या अधिक रही। बताया कि दिन में गर्मी और शाम को तापमान में गिरावट से मौसमी बीमारियों तेजी से फैल रही हैं। पीएचसी ओड़वारा में 15 मरीज आए। डॉ. नीलम चौधरी ने बताया सभी मौसमी बीमारियों से पीड़ित रहे।
विज्ञापन

टिनिच संवाद के अनुसार, पीएचसी आमा टिनिच में 28 मरीज पहुंचे। डाॅ. रमजान अली ने बताया कि वायरल फीवर के मरीजों की संख्या अधिक रही। उन्होंने मरीजों को सलाह दी कि मच्छरदानी और उबले पानी का सेवन करने से वायरल से बचाव हो सकता है। इस मौके पर फार्मासिस्ट रामनयन यादव, विजय लक्ष्मी, बृजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भानपुर संवाद के अनुसार, सीएचसी अधीक्षक डाॅ. सचिन चौधरी ने बताया कि मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही। सीएचसी में 40, सगरा में 39, करमहिया में 38 और परसाकुतुब में 30 मरीज आए। वाल्टरगंज संवाद के अनुसार, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि वर्मा ने बताया कि 38 मरीज आए। सभी को परामर्श व दवाएं दी गईं। हर्रैया संवाद के अनुसार, पीएचसी इंदौली में 60 मरीजों का उपचार हुआ। पीएचसी काशीपुर में 13, बेलभरिया रामगुलाम में 18 मरीज आए।

..
कोट

इस समय मौसम में बदलाव के कारण वायरल बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। यही वजह है कि इस बार आरोग्य मेले में सर्दी-जुकाम, बुखार के मरीज ज्यादा आए। लोगों को इससे बचने के लिए जरूरी उपाय करने चाहिए।
-डाॅ. आरएस दुबे, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed