{"_id":"656222f5522f4af65b07f1a9","slug":"change-in-temperature-increasing-viral-infection-basti-news-c-207-1-sgkp1006-7470-2023-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Basti News: तापमान में बदलाव, बढ़ा रहा वायरल संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Basti News: तापमान में बदलाव, बढ़ा रहा वायरल संक्रमण
Sat, 25 Nov 2023 10:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
Updated Sat, 25 Nov 2023 10:08 PM IST
विज्ञापन
बस्ती। मौसम के करवट बदलने के साथ ही वायरल संक्रमण बढ़ना शुरू हो गया है। इस मौसम में खांसी, नजला और जुकाम के मरीज बढ़ने लगे हैं। सरकारी और निजी अस्पतालों में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। हालांकि, तापमान गिरने से डेंगू और मलेरिया की रफ्तार थम गई है।
दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है। दिन में काफी गर्मी और रात तथा सुबह के ठंड पड़ रही है। यह मौसम स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। जिला अस्पताल के जनरल फिजिशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि कभी गर्मी और कभी ठंड के संपर्क में आने से वायरल संक्रमण हो जाता है।
मेडिकल कॉलेज के फिजिशियन डाॅ. रजत पांडेय बताते हैं कि ऐसे में कपड़े पहनने में लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए, अन्यथा यह नुकसानदायक हो सकता है। यह मौसम खासकर बच्चों और बुजुर्गों के लिए दिक्कत वाला है। उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से उनके बीमारी होने के ज्यादा आशंका रहती है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के नाक, कान और गला रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएस कन्नौजिया का कहना है कि मौसम में बदलाव के दौरान नाक, कान व गले में संक्रमण की दिक्क्तें आती हैं। सर्दी की शुरुआत में लोग सावधानी नहीं बरतते। इससे इस तरह की दिक्कत हो सकती है। ओपीडी में आ रहे अधिकतर मरीज एलर्जी की वजह से परेशान हैं।
ये बरतें सावधानियां
-गले में खराश होने पर नमक-पानी से गरारा करें।
-अदरक व काली मिर्च युक्त काढ़ा पीएं, हल्दी के उपयोग से भी राहत मिलेगी।
-घर से बाहर निकलें तो मास्क का प्रयोग जरूर करें।
-दो-तीन दिन तक लगातार दिक्क्त बनी रहे तो डॉक्टर से सलाह लें।